Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में यातायात उल्लंघन पर पुलिस का एक्शन:367 वाहनों का चालान, एक सीज; एसपी ने की नियम का पालन करने की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 367 वाहनों का चालान किया गया और एक वाहन को सीज भी किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर पूरे जनपद में यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना था। अभियान के लिए 45 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने 51 अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान लगभग 1700 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने केवल चालान ही नहीं किए, बल्कि कई वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही, लोगों को नियमों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और जागरूक रहने की सलाह भी दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नारी आक्रोश मशाल यात्रा:दोपहर 3 बजे से शहर में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते रहेंगे बंद
    Next Article
    काशी के श्रीजगन्नाथ मंदिर में जीर्णोद्धार का श्रीगणेश:कामकोटि शंकराचार्य ने शिलापूजन-अनुष्ठान किए, कलश यात्रा में दिखा संस्कृति का संगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment