Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चचेरे देवर पर दुष्कर्म का आरोप:महिला ने ससुरालियों पर धमकी देने का आरोप लगाया

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने चचेरे देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने ससुराल पक्ष पर भी सहयोग और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 11 मार्च की रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में लेटी थी। तभी उसका चचेरा देवर इमरान पुत्र गट्टू जबरन कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे उसके चेहरे, आंख और दांतों में चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि शोर सुनकर मौके पर पहुंचे सास, ननद और अन्य परिजनों ने आरोपी का साथ दिया। उन्होंने उसे चुप रहने की धमकी दी। महिला ने अपने पति पर भी आरोपी का समर्थन करने और उसे ही दोषी ठहराने का आरोप लगाया है। उसने यह भी आरोप लगाया कि पहले ससुराल पक्ष ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया था। महिला के अनुसार, उसने 12 मार्च को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता का कहना है कि उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उसने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्लिम मजलिस पार्टी ने उठाई महंगाई का मुद्दा:रसोई गैस किल्लत और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर सरकार से हस्तक्षेप की मांग
    Next Article
    विराट ने अनुष्का को फ्लाइंग किस दी:IPL 2026 के पहले मैच में RCB की जीत के बाद लुटाया प्यार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment