Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर ब्लास्ट:ऑफिस कर्मी की स्कूटी में प्लांट किया विस्फोटक, ऑफिस खाली कराया, पूरा इलाका सील

    3 hours ago

    2

    0

    चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी के दफ्तर के बाहर ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू की। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें पहुंची हैं। BJP दफ्तर को भी खाली करा दिया गया है। वहीं, ऑफिस में ही काम करने वाले हर्ष नाम के कर्मचारी ने बताया है कि उसकी ही स्कूटी में ब्लास्ट हुआ है। उसने सुबह यहां स्कूटी खड़ी की थी। हालांकि, उसने यह भी कहा कि उसे यह नहीं पता कि इसमें ब्लास्ट कैसे हुआ? चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने बताया है कि पंजाब प्रदेश BJP दफ्तर के बाहर शाम करीब 5 बजे धमाका हुआ है। एक एक्टिवा दिखाई दे रही है। धमाके के बाद पार्टी दफ्तर की दीवार पर करीब 70 से 80 छर्रे लगे जैसे निशान हैं। उन्होंने बताया कि पास में खड़ी एक गाड़ी का शीशा भी टूटा हुआ है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। पूरे इलाके को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। यह घटना उस समय हुई, जब पूरे शहर में पुलिस की तरफ से स्पेशल नाके लगाए जा रहे हैं। इससे पुलिस की चेकिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। मौके पर पुलिस के सारे सीनियर अधिकार पहुंचे हैं। इस मौके पर बीजेपी के सीनियर नेता व प्रवक्ता विनीत जोशी ने बताया कि यह चिंता का विषय है। जोर की आवाज आई। दीवारों पर काफी सारे निशान हैं। लोग कहते हैं कि ये छर्रे हैं। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं। लो मैग्नीच्यूट का धमाका था, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिस समय ब्लास्ट हुआ है, उस समय वहां एक संदिग्ध स्कूटी खड़ी देखी गई। यह स्कूटी BJP ऑफिस के कॉल सेंटर में काम करने वाले एक युवक हर्ष की है। उसने आज सुबह 9 बजे दफ्तर के बाहर यह स्कूटी खड़ी की थी। इसी स्कूटी में ही ब्लास्ट हुआ है। मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kerala में गरजे Rajnath Singh, बोले- LDF और UDF दशकों से जनता को धोखा दे रहे हैं
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:CISF अफसर की बर्खास्तगी मामले में केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, ₹25 हजार का जुर्माना लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment