Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ के स्कूल में प्यार, परिवार से लड़कर लव मैरिज:पत्नी ने अपने छात्र से ही संबंध बनाए; डायरी में 'एक लाइन' लिख पति ने फंदा लगाया

    12 hours ago

    1

    0

    चंडीगढ़ में जिस लड़की के लिए परिवार से लड़कर लव मैरिज की, उसी रिश्ते के टूटने का दर्द मोनू (33) सहन नहीं कर पाया। मौलीजागरां निवासी मोनू ने 22 जुलाई को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों पहले एक ही स्कूल और फिर एक ही कॉलेज में पढ़े थे। शादी के लिए जब परिवार तैयार नहीं हुआ तो दोनों छत पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी दे दी। आखिरकार परिवार झुक गया और दोनों की शादी हो गई, लेकिन आठ साल बाद उसी रिश्ते का अंत हो गया। पुलिस ने मोनू की ट्यूशन पढ़ाने वाली पत्नी कोमल और उसके छात्र सन्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल की दोस्ती कॉलेज में प्यार बनी, परिवार के विरोध के बीच हुई शादी परिजनों के मुताबिक, मोनू और कोमल पहले एक ही स्कूल में पढ़ते थे। बाद में दोनों ने एक ही कॉलेज में दाखिला लिया। यहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्यार में बदल गया। जब उन्होंने शादी करने का फैसला लिया तो दोनों परिवार राजी नहीं हुए। परिवार का कहना है कि इसके बाद दोनों घर की छत पर चढ़ गए और कहा कि अगर उनकी शादी नहीं कराई गई तो वे जान दे देंगे। दोनों परिवारों ने आखिरकार हामी भर दी और करीब आठ साल पहले उनकी शादी हो गई। शादी के बाद दोनों की एक बेटी हुई, जिसकी उम्र अब करीब छह साल है। परिवार के मुताबिक, शुरुआती कुछ साल तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में रिश्ते में दरार आ गई। ई-रिक्शा चलाता था मोनू, घर पर ट्यूशन पढ़ाती थी पत्नी परिजनों के अनुसार, मोनू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था, जबकि कोमल घर पर ट्यूशन पढ़ाती थी। दोनों मौलीजागरां के मौली कॉम्प्लेक्स में रहते थे। कोमल के पास कई छात्र पढ़ने आते थे। इसी दौरान सन्नी नाम के एक छात्र से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। परिवार का आरोप है कि बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। जब मोनू को इसकी जानकारी मिली तो पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ गई। परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार कोमल को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह छात्र का साथ नहीं छोड़ना चाहती थी और बेटी को लेकर मायके चली गई। 15 दिन पहले 15-20 युवकों के साथ घर पहुंचा छात्र मोनू की छोटी भाभी रूबी के मुताबिक, आत्महत्या से करीब 15 दिन पहले सन्नी 15-20 युवकों के साथ उनके घर पहुंचा था। परिवार का आरोप है कि उसने हंगामा करते हुए कहा- "कोमल मेरी है, मैं उसे लेकर जाऊंगा।" सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया, लेकिन उस समय कोई केस दर्ज नहीं हुआ। परिवार का आरोप है कि इसी विवाद के बाद कोमल भी मायके चली गई। भाई के सामने रोता रहा, रिश्ता बचाने की करता रहा कोशिश परिवार के मुताबिक, पत्नी के अलग होने के बाद मोनू पूरी तरह टूट गया था। आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड हुए एक वीडियो में वह अपने भाई के सामने रोते हुए अपनी तकलीफ बताता नजर आता है। परिजनों का कहना है कि वह रिश्ता बचाना चाहता था और कई बार पत्नी को वापस आने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। 7 जुलाई को बेटी से मिलने ससुराल गया, डायरी में लिखा- 'जो हुआ, बता नहीं सकता' परिजनों के मुताबिक, पत्नी के मायके जाने के बाद मोनू 7 जुलाई को अपनी बेटी से मिलने ससुराल गया था। वहां क्या हुआ, इसके बारे में उसने घर लौटकर किसी को कुछ नहीं बताया। आत्महत्या के बाद पुलिस को उसके घर से एक डायरी मिली। परिजनों के अनुसार, उसमें उसने लिखा था— "7 जुलाई को मेरे साथ जो हुआ, वह मैं किसी को बता नहीं सकता।" पुलिस ने डायरी और वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया है। इन्हीं सबूतों के आधार पर पत्नी कोमल और सन्नी के खिलाफ BNS की धारा 108 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया। मां बोली- बेटे को सिर्फ बेटी चाहिए थी मोनू की मां का कहना है कि बेटा पत्नी को वापस लाने से ज्यादा अपनी छह साल की बेटी को अपने पास रखना चाहता था। उसने कई बार ससुराल पक्ष से बेटी को भेजने की गुहार लगाई, लेकिन बात नहीं बनी। परिवार का कहना है कि बेटी से दूर होने की आशंका ने भी उसे अंदर तक तोड़ दिया था। भाई का आरोप- पहली शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई मोनू के भाई रमन का आरोप है कि जब वे पहली बार मौलीजागरां थाने में शिकायत देने पहुंचे तो उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। बाद में सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में वीडियो और अन्य सबूत देने के बाद 24 जुलाई को पत्नी और सन्नी के खिलाफ BNS की धारा 108 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया। इस बारे में पत्नी कोमल का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस क्या कह रही है चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत, बरामद डायरी, वीडियो और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के दौरान आरोपियों का पक्ष भी दर्ज किया जाएगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ************* इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़ में लेडी ट्यूटर ने अपने स्टूडेंट से संबंध बनाए: समझाने पर बोली- तलाक दे दूंगी; परेशान पति ने फंदा लगा सुसाइड किया चंडीगढ़ में 32 साल की लेडी ट्यूटर के अपने ही 20 साल के स्टूडेंट से अफेयर का पता चलने पर पति ने सुसाइड कर लिया। परिवार ने पत्नी को समझाने की खूब कोशिश की लेकिन उसने कहा कि वह स्टूडेंट को नहीं छोड़ेगी और पति को तलाक दे देगी। इसका वीडियो भी सामने आया है। ज्यादा समझाने पर नाराज होकर वह बेटी को लेकर मायके चली गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मेंद्र प्रधान से बोले जयराम रमेश- ऐसा होता रहता है:पूर्व शिक्षा मंत्री का जवाब- स्ट्रीट फाइटर हूं, AC रूम में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं
    Next Article
    अहमदाबाद के युवक के सीने में धड़केगा गौरव का दिल:ब्रेन डेड आर्टिस्ट की किडनियां और लिवर इंदौर में ट्रांसप्लांट, आई बैंक को दीं आंखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment