Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ में 54 साल पुरानी 2 मंजिला बिल्डिंग गिरी:2 लोगों की मौत की खबर, मलबे में दबे सभी लोगों का साढ़े 5 घंटे में रेस्क्यू हुआ

    18 hours ago

    2

    0

    चंडीगढ़ में शनिवार को अचानक 54 साल पुरानी 2 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। जिससे अंदर काम कर रहे बिल्डिंग मालिक और मजदूर मलबे में दब गए। इसका पता चलते ही पुलिस की टीमें तुरंत इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में पहुंची। बिल्डिंग के मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। इसमें 4 को पहले निकाला था, जबकि 2 लोगों को रात 9:45 बजे निकाला गया। इन दोनों को सफेद कपड़े में लपेट कर टीम अस्पताल ले गई। सूत्रों के अनुसार, इनकी मौत हो गई, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई। मलबे से जिंदा बचे रमेश नाम के व्यक्ति ने कहा कि हम अंदर 20 से 25 लोग थे। शाम में करीब 4.20 बजे अचानक भूकंप जैसा झटका लगा और बिल्डिंग नीचे गिर गई। जिसमें सारे लोग दब गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए तुरंत NDRF की टीम बुलाई गई। जिसके बाद जेसीबी के जरिए पहले लेंटर हटाया गया, ताकि अंदर हवा जाती रहे और वहां दबे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। NDRF के अधिकारी संजीव कोहली ने बताया कि हमने दो लोगों को मलबे में से बाहर निकाला है, इसमें पहला बेहोश था, जबकि दूसरा बात कर रहा था। हमारी टीम ने लेंटर को सिक्योर किया। साढ़े 5 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एमपीएस चावला ने कहा- यह बिल्डिंग काफी पुरानी थी। इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर 28/9 में बनी इस बिल्डिंग में स्क्रैप का काम चल रहा था। बिल्डिंग पुरानी होने की वजह से ही उसकी छत गिरी है। बिल्डिंग गिरने के बाद की PHOTOS… 1972 में बनी बिल्डिंग, 15 दिन पहले किराए पर ली जानकारी के अनुसार, यह बिल्डिंग 1972 की अलॉटमेंट है। उसी दौरान इसका निर्माण हुआ था। यह पूरी तरह से कॉमर्शियल थी। करीब 15 दिन पहले ही इसको किराए पर लिया गया था। अभी काम चल रहा था। दो दिन से बारिश हो रही थी। इस वजह से अचानक सीलन होने से इमारत गिरी है। जो 2 लोग अंदर फंसे हुए थे, उनका नाम तरुण कौशिक और तरुण जैन है, जो यूपी के मेरठ के रहने वाले हैं। हादसा शाम करीब 4.20 बजे हुआ, इसके तुंरत बाद पुलिस और फिर सिविल डिफेंस की टीम पहुंची, जिसनें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन NDRF को तुरंत सूचना नहीं दी गई। करीब पौने 7 बजे यानी हादसे के ढाई घंटे बाद NDRF को सूचना दी गई, जिसके बाद NDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। मेयर बोले- रेनोवेशन का काम चल रहा था चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने कहा- हादसे के समय इमारत के अंदर छह से सात लोग मौजूद थे। इनमें से चार लोग सुरक्षित बाहर निकल लिया। दो लोग अभी भी मलबे में फंसे थे, लेकिन उनकी स्थिति ठीक है। उन्होंने बताया कि यह एक पुरानी इमारत थी, जहां रेनोवेशन का काम चल रहा था। हालांकि जब मेयर सौरभ जोशी से पूछा गया कि सिविल डिफेंस की टीम ने NDRF को लेट सूचना दी, तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…..
    Click here to Read more
    Prev Article
    रील्स देखकर व्यापारी के बेटे को समझा करोड़पति, किया किडनैप:MP के पन्ना में पिता से 10 लाख फिरौती मांगी; गिरफ्तारी पर बोले- धोखा हो गया
    Next Article
    सरकार का दावा- E-20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान नहीं:बेचने से पहले टेस्टिंग कराई; सुप्रीम कोर्ट में कहा था- अभी एक्सपेरिमेंट, रिजल्ट अगले साल पता चलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment