Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट:26 जिलों में उमस के साथ भीषण गर्मी; अभी तक 44 मिमी कम बारिश

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी में एक्टिव हुए मानसून की रफ्तार अगले 48 घंटों में कमजोर रहने वाली है। हालांकि मौसम विभाग ने 25 में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 26 जिलों में उमस के साथ भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं इस पूरे सीजन में 44 MM कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 4 जुलाई तक पूरे यूपी में 66.6 MM बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अब तक 118 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन नहीं हुई। शनिवार को कई जिलों में बारिश हुई। दोपहर करीब 12:30 बजे लखनऊ में अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे पहले सुबह मथुरा में करीब दो घंटे बारिश होने से निचले इलाकों में जलभराव हो गया। हाथरस में 45 मिनट की बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। कई इलाकों में बिजली भी गुल रही। आगरा में 15 मिनट की तेज बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं, इटावा में शाम को करीब आधे घंटे तक बूंदाबांदी हुई। बारिश की 3 तस्वीरें देखिए- अगले 2 दिन उमस भरी गर्मी के आसार मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी ओडिशा तट के पास बने मौसम सिस्टम का असर यूपी पर भी पड़ा है। इसके कारण अगले दो दिनों तक प्रदेश में मानसून कमजोर रहेगा। इस दौरान पश्चिमी और दक्षिणी यूपी के कुछ जिलों में ही हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी और मध्य यूपी में बारिश कम होने और हवा में नमी ज्यादा रहने से उमस और गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश में बारिश बढ़ने की संभावना है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून सक्रिय हो गया है। अब लगातार बारिश की संभावना बनी रहेगी। तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट हुई है। अगले एक हफ्ते तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि, मानसून के दौरान लखनऊ समेत प्रदेश में सामान्य से कम बारिश के आसार हैं। यूपी के मानसून के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंदरों से डरकर 5वीं मंजिल से गिरा, मौके पर मौत:छत पर टहलने गया था; परिवार बोला- झुंड में आते हैं, कोई कार्रवाई नहीं
    Next Article
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर BJP अध्यक्ष बोले- गलत हुआ:दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा; सांसद-विधायक टकराव से पार्टी का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment