Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चीफ सिलेक्टर अगरकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा:2027 वनडे वर्ल्ड कप तक संभालेंगे जिम्मेदारी; टीम इंडिया ने 3 ICC खिताब जीते

    5 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में अजीत अगरकर का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। अब वे 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक इस पद पर बने रहेंगे। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि अजीत ने BCCI से अपने क्रॉन्ट्रैक्ट को 2027 वनडे वर्ल्ड कप बढ़ाने की मांग की थी। हालांकि एनआई को BCCI के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि अजीत का कार्यकाल रिन्यू किया गया है, एक्सटेंड (नहीं। वे अपनी परफॉर्मेंस के आधार पर चौथे साल के लिए पद पर बने रहेंगे। BCCI के नियमों के मुताबिक, एक चयनकर्ता जूनियर या सीनियर चयन समिति में अधिकतम चार साल तक रह सकता है। अगरकर का मौजूदा कार्यकाल पहले ही बढ़ाया जा चुका है। 2025 IPL से पहले BCCI ने उनका कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ाकर जून 2026 तक कर दिया था। पूर्व तेज गेंदबाज अगरकर को जुलाई 2023 में टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। अगरकर के कार्यकाल में भारत ने तीन खिताब जीते अजीत अगरकर का पिछला कार्यकाल बेहद सफल रहा। अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच उनके द्वारा चुनी गई भारतीय टीमों ने चार ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में जगह बनाई। इनमें से भारत ने तीन खिताब अपने नाम किए। 2024 और 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप तथा 2025 की ICC चैंपियंस ट्रॉफी। इसके अलावा, टीम इंडिया 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कोहली-रोहित के संन्यास और शमी को बाहर करने जैसे कड़े फैसले पने कार्यकाल के दौरान अगरकर की कमेटी ने कई कड़े और बड़े फैसले लिए। इसमें सबसे प्रमुख विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की प्रक्रिया को संभालना और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर करना था। वहीं 2026 टी-20 वर्ल्ड कप टीम से टेस्ट और वनडे कैप्टन शुभमन गिल को ड्रॉप कर ईशान किशन जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ी को मौका देने जैसे बड़े फैसले भी लिए। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 'कंटिन्यूटी' पर फोकस अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में होना है। BCCCI चाहता है कि टीम की कोर और चयन प्रक्रिया में स्थिरता बनी रहे। अगरकर का कार्यकाल बढ़ने का मतलब है कि वे अगले वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने के मिशन पर काम जारी रखेंगे। बोर्ड का मानना है कि इस समय चयन समिति के नेतृत्व में बदलाव करना टीम की लय को बिगाड़ सकता है। 349 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं अगरकर करियर में 349 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 58, वनडे में 288 और टी-20 इंटरनेशनल में 3 विकेट लिए हैं। देखें उनके 3 रिकॉर्ड्स...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में एक्सीडेंट में युवक की मौत:बाइक से जा रहा था, अनियंत्रित होकर गाड़ी से टकराई
    Next Article
    वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने कराया फोटोशूट:टेनिस की ‘शेरनी’ का ग्लैमरस अवतार, कहा- खिलाड़ी न होती तो मॉडल बनती

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment