Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चहनियां में दुकान में घुसकर व्यापारी की पिटाई:सामान की तोड़फोड़; जान से मारने की धमकी, 2 पर केस

    14 hours ago

    1

    0

    चहनियां कस्बा में रविवार की देर दोपहर दबंगों ने एक बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर दुकान में घुस गए और व्यापारी को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद दुकान में रखे सामान को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया और जरूरी कागजात भी फाड़ दिए। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, लक्ष्मणगढ़ निवासी संजय सिंह चहनियां कस्बा में अपने निजी मकान में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते हैं। रविवार की दोपहर कुछ दबंग उनकी दुकान में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। पिटाई में उनकी आंख पर गंभीर चोट आई है, हाथ फ्रैक्चर हो गया है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। देखें 2 तस्वीरें… कट्टा निकालकर जान से मारने की धमकी दी पीड़ित संजय सिंह ने बताया कि निदिलपुर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ पिंटू और शिव प्रताप सिंह उर्फ सन्नी ने जमीन विवाद को लेकर उन पर हमला किया। आरोप है कि दोनों हमलावर मारपीट के दौरान बार-बार कट्टा निकालकर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वहीं, बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि- तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी स्टेशन पर फल खरीदने उतरा यात्री, पर्स चोरी:स्वर्णजयंती एक्सप्रेस के AC कोच में कर रहे थे यात्रा, दिल्ली में दर्ज कराई FIR
    Next Article
    शाहजहांपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:कार की सीट पर मिला शव, सीट को चीरते हुए पीठ में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment