Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:कार की सीट पर मिला शव, सीट को चीरते हुए पीठ में लगी गोली

    12 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव उसकी ही कार की ड्राइवर सीट पर मिला। मृतक की पहचान दलेलगंज निवासी 35 वर्षीय कुलदीप राठौर के रूप में हुई है। यह घटना पुवायां थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के पास सोमवार सुबह सामने आई। कुलदीप राठौर रविवार रात को एक शादी में कार बुकिंग पर लेकर गए थे। सोमवार सुबह उनकी कार रोड से करीब पांच फीट नीचे एक खेत में खड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने कार में हलचल न देखकर पास जाकर देखा, तो कुलदीप का खून से लथपथ शव ड्राइवर सीट पर पड़ा था। कार का गेट खुला हुआ था। सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे, सीओ पुवायां प्रवीण मलिक और थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कार से बाहर निकाला। जांच के दौरान कार की पिछली सीट के नीचे से एक तमंचा भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कुलदीप को गोली पीठ की तरफ से गर्दन के पास लगी थी। घटनास्थल स्थल से प्रतीत हो रहा है कि कुलदीप को पीछे से गोली मारी गई। ड्राइवर सीट को पीछे की ओर से गोली ने चीर दिया था, जिससे सीट में भी छेद हो गया था। तमंचा भी कार के पिछले हिस्से की सीट के नीचे से पुलिस ने बरामद किया है। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कार का मालिक कुलदीप राठौर ही है। शादियों में कार बुकिंग होने के बाद वह खुद भी कार लेकर चला जाता था।मृतक की पत्नी मीना देवी, 12 साल के बेटे श्लोक और पिता का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार को किसने बुक किया था और कार से कौन लोग शादी में शामिल होने आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चहनियां में दुकान में घुसकर व्यापारी की पिटाई:सामान की तोड़फोड़; जान से मारने की धमकी, 2 पर केस
    Next Article
    ''बृजभूषण से बीजेपी...बीजेपी से बृजभूषण नहीं'':सांसद पप्पू यादव बोले- योगी गोरखपुर के दादा-नाना होंगे, पर बीजेपी की कृपा पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment