Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाइल्ड हेल्पलाइन ने अयोध्या में बाल विवाह रुकवाया:टीम ने बालिका को CWC अध्यक्ष के सामने पेश कर परिजनों को सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और बालिका का बाल विवाह रुकवाया। टीम ने पूरा कलंदर थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया और बालिका को सुरक्षित चाइल्ड हेल्पलाइन केंद्र कार्यालय ले आई। इसके बाद, टीम ने बालिका को बाल संरक्षण समिति (CWC) के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी के समक्ष प्रस्तुत किया। अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि टीम को 9 फरवरी की देर शाम बाल विवाह की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया और बालिका को अपने साथ ले गई थी। उस समय बालिका काफी डरी हुई थी, जिसके कारण उसे एक दिन के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन केंद्र में रखा गया। बालिका के माता-पिता के आने के बाद, आवश्यक कार्यवाही पूरी कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। अध्यक्ष अवस्थी ने यह भी बताया कि बालिका के माता-पिता को सूचित किया गया है कि यदि वे बाल विवाह कराने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराना चाहते हैं, तो इसे स्थानीय थाने में दर्ज कराया जा सकता है। उन्होंने अभी बताया कि अगर कहीं पर भी बाल विवाह की जानकारी या बाल अपराध से जुड़े मामले आते हैं तो उसकी तत्काल सूचना दें ताकि कार्यवाही की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज एयरपोर्ट का होगा वैश्विक विस्तार:बजट 2026-27 में कुंभ 2031 की तैयारी, रोजगार के अवसर भी
    Next Article
    शिवाजी म्यूजियम-बटेश्वर के लिए योगी सरकार ने खोली झोली:चिकित्सा सुविधाओं पर फोकस, एसएन मेडिकल कॉलेज को मिले 130 करोड़ रुपये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment