Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवाजी म्यूजियम-बटेश्वर के लिए योगी सरकार ने खोली झोली:चिकित्सा सुविधाओं पर फोकस, एसएन मेडिकल कॉलेज को मिले 130 करोड़ रुपये

    3 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार ने आगरा में पर्यटन विकास और चिकित्सा के लिए अपनी झोली खोल दी है। ताजमहल के आसपास के पर्यटन विकास के लिए भले ही कुछ न मिला हो लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर में पर्यटन एवं धार्मिक विकास के लिए 30 करोड़ रुपये और दिए हैं। वहीं, ताजमहल के पास निर्माणाधीन शिवाजी म्यूजियम के लिए भी सरकार ने 30 करोड़ रुपये और दिए हैं। आगरा में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने एसएन मेडिकल कॉलेज के विस्तार पर फोकस किया है। निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए 125 करोड़ रुपये और मशीनों के लिए 5.50 रुपये दिए हैं। पर्यटन विकास के लिए 30 करोड़ लिए योगी सरकार ने एक बार फिर ताजमहल के आसपास पर्यटन विकास के लिए अपने बजट में जगह नहीं दी है। वहीं, बटेश्वर के लिए झोली खोल दी है। इससे पहले बजट में भी सरकार ने यहां के लिए 30 करोड़ रुपये दिए थे। बाद में सरकार ने इसे पुनरीक्षित करके इसे 27 करोड़ रुपये कर दिया था। मगर, योगी सरकार ने 2026-27 के बजट में 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। बता दें कि बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव है। यहीं पर उनका बचपन गुजरा था। धार्मिक दृष्टि से भी बटेश्वर की काफी महत्वपूर्ण है। यहां बटेश्वर धाम मंदिर के साथ ही यमुना नदी किनारे 101 मंदिरों की श्रृंखला है। छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के लिए 30 करोड़ दिए छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का रुका हुआ काम एक बार फिर से शुरू हो चुका है। इसके लिए सरकार ने 30 करोड़ रुपया और दे दिया है। ताजमहल के पास निर्माणाधीन इस म्यूजियम का काम कई साल रुका रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाइल्ड हेल्पलाइन ने अयोध्या में बाल विवाह रुकवाया:टीम ने बालिका को CWC अध्यक्ष के सामने पेश कर परिजनों को सौंपा
    Next Article
    जौनपुर काशी विंध्य क्षेत्र प्राधिकरण में शामिल:बजट से विकास के नए अवसर मिलेंगे, पर्यटन को बढ़ावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment