Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाइना मार्केट में बेच रहे थे एप्पल का नकली सामान:गोरखपुर पुलिस ने छापा मारकर किया खुलासा, दुकानों पर लगा ताल, मुकदमा दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    शहर के चाइना मार्केट में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस ने एप्पल कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली सामान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस छापेमारी के दौरान छह दुकानों से भारी मात्रा में एप्पल ब्रांड के फर्जी मोबाइल पार्ट्स और एक्सेसरीज बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एप्पल इंक की अधिकृत क्लाइंट कंपनी ग्रिफिन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर संदीप तंवर की शिकायत पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि चाइना मार्केट की कुछ दुकानों पर एप्पल के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर नकली सामान बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बाजार में छापेमारी की। इस दौरान भगवती मोबाइल एंड स्पेयर पार्ट्स, न्यू एमबी मोबाइल समेत छह दुकानों की जांच की गई। तलाशी में एप्पल का लोगो लगे बैक पैनल, फ्रंट पैनल, मोबाइल कैमरा, चार्जिंग केबल और अन्य एक्सेसरीज बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में सभी सामान नकली पाए गए। कार्रवाई के दौरान पूरे बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस ने जब्त किए गए सामान को कब्जे में लेकर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नकली ब्रांडेड सामान बेचने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के बड़े होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, हुआ सर्जिकल स्ट्राइक तो कमरे से धड़ाधड़ निकलीं 11 महिलाएं
    Next Article
    लखनऊ में साथ निकलीं सहेलियां हाथ पकड़कर ट्रेन से कटीं:एक लड़की की 6 महीने पहले शादी हुई थी; दोनों अलग नहीं रहता चाहती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment