Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर रील बनाना पड़ा भारी:मुजफ्फरनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    8 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में पुलिस चौकी के अंदर रील बनाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन युवकों ने बुढ़ाना मोड़ चौकी में घुसकर चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर वीडियो बनाया था। यह रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वायरल वीडियो में एक युवक, जिसकी पहचान अभिषेक पंवार के रूप में हुई है, चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठे संजीव नाम के व्यक्ति को 'चौकी इंचार्ज संजीव पंवार दरोगा जी' बताते हुए दिख रहा है। अभिषेक वीडियो में यह भी कहता है कि 'जिसने भी गलत काम किया, उसका इलाज भर दिया जाएगा, क्योंकि योगी जी की सरकार है।' यह रील सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों संजीव और अभिषेक पंवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों ने अपने किए पर माफी मांगी। सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 18 फरवरी को मुजफ्फरनगर पुलिस के संज्ञान में यह वीडियो आया था। वीडियो में एक व्यक्ति चौकी पर बैठा था और दूसरा उसे रिकॉर्ड कर रहा था, जिसमें वे हंसी-मजाक में चौकी इंचार्ज बनने की बात कर रहे थे। सीओ सिटी ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आते ही इसे गंभीरता से लिया गया। पुलिस टीम लगाकर दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की 'रीलबाज़ी' पुलिस और उसकी गरिमा पर आंच लाती है, और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। घटना के समय चौकी इंचार्ज और सिपाही क्षेत्र में गश्त पर थे, जिसके कारण कुछ देर के लिए चौकी खाली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में आम पर्यटक बन नाव पर बैठे अधिकारी:लाइफ जैकेट नही मिलने पर टोका,नियम की अनदेखी करने वाले 4 नाव सीज
    Next Article
    लखनऊ में 5 अवैध कार वर्कशॉप पर चला बुलडोजर:आवासीय इलाकों में चल रही थीं, 40 बीघे में की गई प्लॉटिंग भी ध्वस्त की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment