Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चौकी इंचार्ज पर जबरन सुलह कराने का आरोप:सोनभद्र में पीड़िता ने एसपी से की शिकायत,कार्रवाई करने की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि चौकी इंचार्ज ने उसके प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करने के बजाय जबरदस्ती सुलह करवाई। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें शाहगंज चौकी प्रभारी पर आरोपियों से मिलीभगत कर जबरन सुलहनामे पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने बताया कि यह मामला 5 अप्रैल 2026 का है, जब क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़खानी की थी। जब पीड़िता के परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपी के परिवार ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तत्काल चौकी और थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बजाय, संबंधित चौकी प्रभारी ने उन्हें थाने बुलाया और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने दबाव बनाकर एक फर्जी सुलहनामे पर उनसे हस्ताक्षर करवा लिए, जबकि उन्होंने अपनी मर्जी से कोई समझौता नहीं किया था। पीड़िता ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी और उसका परिवार आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिन पर पहले भी एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराओं में मामले दर्ज हैं। पीड़िता का कहना है कि पुलिस के इस पक्षपाती रवैये के कारण उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि पुलिस द्वारा जबरन करवाए गए सुलहनामे को तत्काल निरस्त किया जाए। उन्होंने आरोपी और अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता ने यह भी कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वह उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाएंगी। इस मामले में पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गवर्नर संतोष गंगवार के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा सख्त:रामपुर में दो सीओ, दो थानों का फोर्स तैनात, ASP ने दी जानकारी
    Next Article
    गाजियाबाद में आज मौसम साफ, धूप खिली:तेज हवाओं से आज कुछ राहत, अप्रैल माह में पहली बार तापमान 32 डिग्री सेल्सियस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment