Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेकिंग में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा:कानपुर में रेलवे पुलिस ने परिवार से मिलाया

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को उसके परिजनों से मिला दिया। बच्चा भीड़ में भटक गया था, जिसके बाद जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित ढूंढ निकाला। जीआरपी इंस्पेक्टर ओमनारायण सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर को वह अपनी टीम के साथ प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक 6 वर्षीय बच्चा अकेला रोता हुआ मिला। पूछताछ में बच्चा अपना नाम तो बता पाया, लेकिन घर का पूरा पता स्पष्ट नहीं बता सका। पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराया और पानी-नाश्ता उपलब्ध कराया। इसके बाद स्टेशन परिसर में लगे अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से बच्चे के बारे में सूचना प्रसारित की गई। कंट्रोल रूम को भी सूचित कर आसपास के थानों से संपर्क साधा गया। कुछ ही देर में एक दंपति घबराए हुए स्टेशन मास्टर कार्यालय पहुंचे और अपने बेटे के लापता होने की जानकारी दी। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। कानपुर देहात की रहने वाली माला देवी ने बताया कि वह वर्तमान में पनकी क्षेत्र में रहती हैं। गुरुवार को ट्रेन से उतरते समय अत्यधिक भीड़ के कारण उनका बच्चा अचानक उनसे बिछड़ गया था। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने पुलिस से मदद मांगी थी। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिवार ने राहत की सांस ली। जीआरपी इंस्पेक्टर ओमनारायण सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षकों ने टीईटी में छूट के लिए धरना दिया:फर्रुखाबाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा
    Next Article
    बांदा कृषि विश्वविद्यालय में विराट किसान मेला शुरू:कृषि मंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना की दी जानकारी, 45 हजार तक सब्सिडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment