Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में सैकड़ों किसानों का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (अनाज) के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद किसानों ने राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में किसानों की राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। किसानों की प्रमुख मांगों में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करना, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देना, किसानों के बिजली बिल माफ करना और सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना शामिल है। इसके अतिरिक्त, कृषि उपकरणों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) समाप्त करने, कृषि ऋण को ब्याज मुक्त करने तथा बीज, खाद और कीटनाशक सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। गाजियाबाद जनपद से जुड़ी विशेष मांगों में मीरपुर हिंदू गांव के किसानों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करना शामिल है। किसानों ने इन मुकदमों को तत्काल वापस लेने की भी मांग की। मोदीनगर (तलहटा) स्थित निर्माणाधीन गोल चक्कर पर कट की व्यवस्था करने, भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा देने तथा खेतों और गांवों तक जाने वाले रास्तों को सुरक्षित और सुगम बनाने की मांग भी उठाई गई। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा किसानों की जमीन का आपसी सहमति के बिना अधिग्रहण रोकने की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी। प्रदर्शन में ली अटोर गांव से आए किसान रामपाल सिंह ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया, चार गिरफ्तार:दो बाल अपचारी भी शामिल, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
    Next Article
    हमीरपुर में 25 बैलगाड़ियों से पहुंची बारात:बुंदेलखंड में 30 साल पुरानी परंपरा फिर हुई जीवित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment