Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चौकाघाट पर पीपा पुल शुरू, छोटे वाहनों को राहत:बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर मिली राहत, भारी वाहनों पर रोक जारी

    5 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में चौकाघाट के पास बहुप्रतीक्षित पीपा पुल गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे से यातायात के लिए खोल दिया गया है। यह पुल छोटे वाहनों के आवागमन के लिए है, जबकि बड़े वाहनों का प्रवेश इस पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस अस्थाई पुल से लोग बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और नेपाल की ओर छोटे वाहनों से जा सकेंगे। लगभग 6 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह पुल दो लेन में विकसित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आवागमन को सुगम और व्यवस्थित बनाना है, जिससे जाम की स्थिति से बचा जा सके। पुल पर एक लेन से आने वाले और दूसरी लेन से जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। बहराइच की तरफ डायवर्ट किया बाराबंकी से बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग-927 पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बाराबंकी से गोंडा या बहराइच जाने वाले सभी भारी वाहनों को सीतापुर (चहलारी घाट) व अयोध्या के रास्ते गोंडा, बहराइच की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रोडवेज बसें और अन्य भारी वाहन इस पुल से नहीं गुजर सकेंगे। पीपा पुल से गुजरने की अनुमति हालांकि, दोपहिया वाहन, छोटी कारें, एंबुलेंस, मोटरसाइकिल और ऑटो जैसे छोटे वाहनों को पीपा पुल से गुजरने की अनुमति दी गई है। इस पुल के शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में लंबे समय से आ रही दिक्कतों से राहत मिली है। इससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों का यात्रा समय भी कम होगा। यातायात संचालन की प्रक्रिया शुरू राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी अनंत मौर्य के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने पुल पर यातायात संचालन की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान उपजिलाधिकारी रामनगर आनंद कुमार तिवारी, तहसीलदार विपुल सिंह और कोतवाल अनिल कुमार पांडे मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वयं निगरानी करते हुए वाहनों को सुरक्षित तरीके से पुल पार कराने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि पुल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए, जिसके तहत भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया है। पुलिस कर्मियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण शुरू:11 केंद्रों पर ट्रेनिंग दी जा रही, नेशनल इंटर कालेज में 711 को मिलेगी ट्रेनिंग
    Next Article
    LIVE: 'ये राष्ट्रहित का निर्णय, इसे राजनीति के तराजू से मत तोलिए', महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment