Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण शुरू:11 केंद्रों पर ट्रेनिंग दी जा रही, नेशनल इंटर कालेज में 711 को मिलेगी ट्रेनिंग

    7 hours ago

    1

    0

    जनगणना- 2027 के लिए वाराणसी में आज से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। वाराणसी में 11 सेंटर बनाए गए हैं। प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जोनवार प्रशिक्षण दिया जाएगा। वाराणसी में आज से शुरू हुई ट्रेनिंग में कुल 3117 प्रगणकों और 523 सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जाना है। प्रशिक्षण का एक सेंटर शहर के बीचों बीच नेशनल इंटर कालेज में भी बनाया गया है। जहां 250 लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। तीन तस्वीरें देखिए…. पहले चरण में होगी मकानों की गणना सहायक नगर आयुक्त, आदमपुर जोन पवन कुमार गुप्ता ने बताया - जनगणना 2027 का शुभारंभ हो चुका है। इसके प्रथम चरण के कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतहम चरण में मकानों की गणना और उन्हें सूचीबद्ध करने का कार्य किया जाएगा। आदमपुर जोन 18 वार्डों में बंटा हुआ है। जिसमें 75 मोहल्ले हैं। हमारे यहां 711 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को ट्रेनिंग दी जा रही है। हमारे यहां पांच बैच ट्रेनिंग लेंगे। हर बैच में 250 लोगों की ट्रेनिंग पवन कुमार गुप्ता ने बताया - आज प्रथम दिन 250 लोगों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इनकी तीन दिन तक ट्रेनिंग चलेगी। इसके बाद 20 से दूसरा सत्र और फिर 23 से तीसरा सत्र की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। कुल 750 लोग हैं। जिन्हे ट्रेनिंग दी जाएगी। यहां सभी को मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग दे रहे हैं। साथ ही नगर निगम की तरफ से सभी के लिए चाय और दोपहर के ताजे भोजन का इंतजाम किया गया है। मोबाइल एप की दी गयी जानकारी इस प्रशिक्षण में मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जाना है। ऐसे में सभी को मास्टर ट्रेनर ने जनगणना के एप HLO मोबाइल एप को इंस्टाल करने और उसका उपयोग करने के बारे में बताया। जिसे जहां भी कमी मिली उसे दूर करने के लिए मास्टर्स ट्रेनर ने तत्परता दिखाई। आदमपुर जोन के टीचरों की लगी है ड्यूटी नगर निगम के सभी 8 जोनों में ट्रेनिंग सेंटर बनाए गए हैं। जहां जनगणना प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वाराणसी में 11 सेंटर बनाए गए हैं। जहां मास्टर ट्रेनेर इन्हे जनगणना के प्रथम चरण को लेकर ट्रेनिंग देंगे। जिसमें मकानों की गणना कर उन्हें सूचीबद्ध करने का काम किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला:निजी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत, आत्महत्या की आशंका
    Next Article
    चौकाघाट पर पीपा पुल शुरू, छोटे वाहनों को राहत:बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर मिली राहत, भारी वाहनों पर रोक जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment