Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चॉकलेट का लालच देकर 7 साल की बच्ची से रेप:कानपुर में घर के बाहर खेल रही थी, पड़ोसी अधेड़ अपने साथ ले गया; अरेस्ट

    6 hours ago

    3

    0

    कानपुर में घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची को अधेड़ चॉकलेट खिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया। इसके बाद उसके संग रेप किया। इस दौरान आरोपी ने बच्ची को डराया और किसी से बताने पर मारने की धमकी दी। अगले दिन बच्ची के कपड़े में खून लगा देख मां ने पूरी बात पूछी तो बच्ची ने आपबीती बताई। बच्ची से पूरी बात सुनकर परिजन चौंक पड़े। बच्ची को लेकर पुलिस के पास गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जूही इलाके का है। घर के बाहर खेलने के दौरान बहला ले गया था अधेड़ पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि तीन दिन पहले शनिवार को उनकी 7 वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान इलाके में रहने वाला 50 साल का अधेड़ बच्ची को लालच देकर बहाने से अपने घर ले गया। वहां बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची के मुताबिक आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने से मना किया था। रविवार सुबह मां उसे नहलाने पहुंची तो कपड़ों में खून लगा देखा।इसके बाद पूछने पर बच्ची ने आरोपी की हरकतें बयां कर दीं। जूही इंस्पेक्टर थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप और पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को आरोपी जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में मिट्टी की ढांग गिरने से 2 मरे:ईंट-भट्ठे पर खेल रहे थे 5 बच्चे, 3 गंभीर, शामली के मजदूर परिवारों में मचा कोहराम
    Next Article
    बस्ती में राशन घोटाले का भंडाफोड़:44 कुंटल गेहूं, 68 कुंटल चावल की कालाबाजारी; विक्रेता पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment