Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में किशोरी से रेप:रास्ते से उठा ले गए युवक, खाली घर में की दरिंदगी…परिवार को दी जान से मारने की धमकी

    3 hours ago

    3

    0

    गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में एक 16 साल की किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी से झूठ बोलकर घर से बाहर निकलने पर मजबूर किया। जैसे ही किशोरी रात के समय सुनसान रास्ते पर पहुंची। उसे पकड़कर जबरन एक मकान में लेकर गए। जहां पर एक युवक ने रेप किया, जबकि दूसरा बाहर रखवाली करता रहा। इस घटना के बाद किशोरी को धमकी दी गई कि अगर किसी के सामने मुंह खोला तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। मामला चर्चा में आने पर डरी सहमी किशोरी ने अपनी मां को सारी बताई। इसके बाद मां के साथ खजनी थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। खजनी पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन गुप्ता और उसके नाबालिग साथी को मंगलवार की शाम अरेस्ट कर लिया। विपिन को पूछताछ के बाद जेल भिजवा दिया। जबकि नाबालिग साथी को बाल सुधार गृह में भिजवाया है। अब विस्तार जानिए पूरा मामला आरोपी बोले- तुम्हारी मां को कोई मार रहा है घटना 3 अप्रैल की रात की है। किशोरी का गांव में दो मकान है। रात करीब 9 बजे मुख्य आरोपी विपिन गुप्ता अपने एक साथी के साथ आया। उस वक्त घर पर किशोरी की मां नहीं थी। उसने किशोरी से कहा कि तुम्हारी मां से दूसरे घर पर झगड़ा हो रहा है। यह सुनते ही किशोरी घर से निकल गई और फिर रास्ते में जैसे ही वह सुनसान जगह पर पहुंची, उसे आरोपियों ने पकड़ लिया। जबरन पकड़कर विपिन उसे लेकर एक खाली मकान में गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि अगर घटना के बारे में किसी को जानकारी दोगी तो तुम्हारा व परिवार की हत्या कर देंगे। किशोरी डरकर चुप हो गई। इधर आरोपी विपिन किशोरी के साथ जबरन की गई घटना के बारे में कई युवकों से चर्चा किया। यह कहकर लड़की का मजाक उड़ाने लगा। इस तरह पूरे गांव में इस बात की चर्चा होने लगी। जिसके बाद एक युवक ने किशोरी की मां को घटना की जानकारी दी। मां के पूछने पर किशोरी ने सच्चाई बता दी और फिर दोनों थाने पहुंच गए। तहरीर आते ही मंगलवार को केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का पुलिस ने मेडिकल भी करा दिया है। इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ लिया है। मेडिकल कराने के साथ ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महानंदा एक्सप्रेस के AC कोच से उठी चिंगारी:अलीगढ़ स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, 10 मिनट तक थमी रही ट्रेन की रफ्तार
    Next Article
    शोभायात्रा निकालकर बाबा साहब को किया याद:अलीगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 26 झांकियों के साथ उमड़ा सर्व समाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment