Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चॉकलेट का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश:कल्याणपुर में मासूम को घर ले गया अधेड़, CCTV में कैद हुई घटना; आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक अधेड़ ने मासूम को चॉकलेट का लालच देकर घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर बाहर भागी और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, अकेला पाकर ले गया अंदर बैरी अकबरपुर गांव निवासी पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी आठ वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी, जो उस समय घर में अकेला था, उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। चीखते हुए भागी बच्ची, परिजनों को बताई आपबीती जैसे ही आरोपी ने हरकत की, बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी और वहां से भागकर घर पहुंच गई। घर पहुंचते ही वह रोने लगी। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान जब वहां के कैमरे चेक किए तो सारी घटना कैद मिली। जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पास्को सहित अन्य गंभीर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पास्को सहित अन्य गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा सीसीटीवी में घटना कैद मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत:दो अन्य घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज; ट्रक चालक फरार
    Next Article
    मां कुष्मांडा की महाआरती में शामिल हुए 500 श्रद्धालु:संभल के सिद्धपीठ चामुंडा देवी मंदिर में चौथे नवरात्र की पूजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment