Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चकेरी में 4 महिलाओं ने दहेज उत्पीड़न के केस कराए:बोली- ससुराल वालों ने पिटाई कर घर से निकाला, लाखों रुपए दहेज मांगे

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के चार अलग-अलग मामले सामने आए हैं। चार महिलाओं ने अपने-अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और घर से निकालने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक-एक कर चारों केस पढ़िए- 1. गर्भवती होने पर मायके भेजा, जान से मारने की धमकी का आरोप चकेरी निवासी प्रीति के अनुसार उनकी शादी 27 जून 2022 को फतेहपुर निवासी अजय नामदेव से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्हें भूखा रखा जाता था। गर्भवती होने के बाद उन्हें मायके भेज दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि 15 जनवरी को पति और उसके परिजन घर आए, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 2. बच्चों समेत घर से निकाला कामिनी नाम की महिला ने बताया कि उनका विवाह हिमाचल प्रदेश निवासी संजीव कुमार से हुआ था। शादी में खर्च किए गए रुपये से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। 18 जनवरी को कथित तौर पर मारपीट कर उन्हें बच्चों समेत घर से निकाल दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि पति को फोन करने पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद कामिनी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। 3. दो लाख की मांग, मारपीट और जेवर बेचने का आरोप स्नेहा तिवारी ने बताया कि दिसंबर 2020 में उनका विवाह बर्रा निवासी प्रशांत से हुआ था। आरोप है कि पति का किसी अन्य महिला से संबंध है, जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता का मोबाइल तोड़ दिया गया और जेवरात बेचने लगे। दो लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाया गया। मना करने पर उन्हें घर से निकाल दिया गया। इसके बाद स्नेहा ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया। 4. तीन लाख की मांग, बच्चों सहित निकाला रौशनी गौतम ने अपनी तहरीर में बताया कि उनका विवाह कल्याणपुर निवासी नितिन कुमार से हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पहले 50 हजार रुपये का लोन लिया और बाद में तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उनके बड़े बेटे की किताबें फाड़ दीं और उनके साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि उन्हें दोनों बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया और रुपये लेकर वापस आने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर:बुलेट सवार युवक की मौत, एक राहगीर घायल, दूसरा बाइक सवार मौके से फरार
    Next Article
    हाथरस में होली को लेकर उत्साह:जगह-जगह हुई होलिका माता की पूजा, कल सुबह होगा होलिका दहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment