Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चकेरी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे, रामादेवी पुल पर हुआ हादसा

    2 hours ago

    2

    0

    चकेरी में दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे प्रावइेट कर्मी को तेज रफ्तार ट्रक पीछे से टक्कर मारते हुए भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्नाव दही चौकी, आवास विकास निवासी विक्रांत विश्वकर्मा प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। परिवार में पत्नी कुसुम, बेटा तेजस्व और बेटी श्रेयांशी है। साले राजेश ने बताया कि रविवार को जीजा अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए यशोदा नगर जा रहे थे। वह रात करीब 9 बजे रामादेवी पुल के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। राहगीरों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची चकेरी पुलिस ने विक्रांत को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतरौली सीट पर भाजपा से पहली पसंद संदीप सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार गगन लोधी, बसपा से बच्चू सिंह
    Next Article
    मथुरा में समाजवादी पार्टी ने किया पार्किंगों के खिलाफ प्रदर्शन:अवैध पार्किंगों के विरोध में नगर निगम में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कहा निविदा शर्तों का हो रहा खुला उल्लंघन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment