Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में समाजवादी पार्टी ने किया पार्किंगों के खिलाफ प्रदर्शन:अवैध पार्किंगों के विरोध में नगर निगम में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कहा निविदा शर्तों का हो रहा खुला उल्लंघन

    2 hours ago

    2

    0

    मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पार्किंग ठेकेदारों द्वारा की जा रही वसूली और निविदा शर्तों के खुले उल्लंघन के खिलाफ सोमवार को समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम में हल्ला बोल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर आयुक्त के नाम अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लगी, तो पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। अवैध वसूली का लगाया आरोप सपा नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहा और नरहोली चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में पार्किंग ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर आम जनता और वाहन चालकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। समाजवादी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव भारत भूषण शर्मा ने कहा, ई-निविदा शर्तों के अनुसार शुल्क केवल निर्धारित स्थलों पर खड़े वाहनों से लेना है, लेकिन यहाँ मुख्य मार्गों से गुजरने वाले वाहनों से भी जबरन वसूली की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेशों के बाद भी सब्जी मंडी में 'एंट्री टैक्स' के नाम पर लूट मची है। अधिकारियों ने दिया आश्वासन ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस गंभीर प्रकरण की जांच कराई जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों के टेंडर तत्काल निरस्त कर दिए जाएंगे। नेताओं ने दी चेतावनी महानगर महासचिव रवि यादव ने कहा कि ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से प्रतिदिन 50 से 100 रुपये की अवैध वसूली गरीबों के पेट पर लात मारने जैसा है। यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव विभोर गौतम और लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव पवन चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि वसूली में लगे कर्मियों के पास न वर्दी है न आई-कार्ड, वे अपराधियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर और महानगर अध्यक्ष इमरान अब्बास ने मांग की कि दोषी ठेकेदारों के खिलाफ FIR दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। यह रहे मौजूद इस अवसर पर मुख्य रूप से लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रवि दिवाकर, सपा नेता शाहिद अल्वी, रचित शर्मा सहित समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चकेरी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे, रामादेवी पुल पर हुआ हादसा
    Next Article
    हाथरस सदर सीट पर सपा से बृजमोहन राही पहली पसंद:बसपा से दिनेश देशमुख पसंदीदा, विधायक अंजुला सिंह का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment