Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चक्रवात अर्नब कल आंध्र प्रदेश से टकराएगा:ओडिशा-आंध्र में स्कूल बंद; बिहार-यूपी समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल में पारा 10°C से नीचे

    5 hours ago

    1

    0

    चक्रवाती तूफान अर्नब के खतरे को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है और बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है। तूफान के बुधवार को तट से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी के साथ बिहार और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। आंध्र प्रदेश सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 20 जिलों को 27 करोड़ रुपए जारी किए हैं। राज्य में एनडीआरएफ की 15 टीमें तैनात की गई हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में सुबह, शाम और रात के समय ठंड बढ़ रही है। प्रदेश के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में तापमान माइनस 2.5 डिग्री और केलांग में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देशभर से मौसम की तस्वीरें… देशभर में मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 28 अक्टूबर 29 अक्टूबर राज्यों से मौसम की खबर उत्तराखंड: सभी जिलों में दो दिन तक मौसम शुष्क, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम उत्तराखंड के सभी जिलों में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 28 अक्टूबर से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के साथ 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: 29-30 अक्टूबर को बारिश-बर्फबारी के आसार, 11 शहरों का टेंपरेचर 10॰C से नीचे लुढ़का हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के 11 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। ट्राइबल एरिया में ठंड का असर ज्यादा है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री और केलांग में पारा माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। पूरी खबर पढे़ं… राजस्थान: 2 दिन बाद बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से तेज हवा भी चलेगी बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का राजस्थान में भी असर दिखेगा। इस चक्रवात से आने वाली समुद्री हवा से आधे राजस्थान में बादल छा सकते हैं। कई जिलों में तेज हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढे़ं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जज पिता पर केस दर्ज करने हाईकोर्ट की मंजूरी:केरलम में नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटर सवार को मारी थी टक्कर, मौत
    Next Article
    खबर हटके- पालकी में बैठाकर कुत्ते की पूजा:दुबई में बन रही सोने की सड़क; 21 लाख फॉलोअर्स, चुनाव में मिले 33 वोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment