Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जज पिता पर केस दर्ज करने हाईकोर्ट की मंजूरी:केरलम में नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटर सवार को मारी थी टक्कर, मौत

    1 day ago

    3

    0

    केरल हाईकोर्ट ने 17 साल के बेटे की कार से दुकानदार की मौत के मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और मर्सिडीज के मालिक पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की परमिशन दे दी है। हाईकोर्ट ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 199ए के तहत मामला दर्ज करने की अनुमति दी है और मामले में रिपोर्ट भी मांगी है। हादसे में 55 साल के दुकानदार जयबालकृष्णन की मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर नाबालिग को जमानत दे दी। विरोध के बाद गैर-इरादतन हत्या की धारा जोड़ी गई और उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया। हालांकि, बोर्ड ने उसे फिर जमानत दे दी। इससे नाराज मृतक के परिवार ने थाने के सामने धरना दिया। मामला केरल विधानसभा में भी उठा, जहां गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने माना कि पुलिस की शुरुआती कार्रवाई सही नहीं थी। मृतक का परिवार बोला- शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए मृतक की रिश्तेदार जयलक्ष्मी थंकराज ने कहा कि जयबालकृष्णन उनके अंकल थे। वह मैकेनिकल इंजीनियर थे और अपने शौक के कारण डोसा की दुकान चलाते थे। हादसे के समय वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। जयलक्ष्मी ने सरकार और पुलिस से आरोपी का पासपोर्ट और दूसरे दस्तावेज जब्त करने की मांग की। उनका कहना है कि आरोपी प्रभावशाली परिवार से है और देश छोड़कर भाग सकता है। उन्होंने अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का आरोप लगाने और गंभीर धाराएं जोड़ने की भी मांग की। 30 साल से चला रहे थे खाने का स्टॉल, घर लौटते समय हादसा मृतक जयबालकृष्णन करीब 30 साल से अपनी पत्नी मंजू के साथ सड़क किनारे वेज खाने का स्टॉल चला रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, जयबालकृष्णन ने शनिवार रात चित्तूर मंदिर के पास अपना स्टॉल बंद किया था। वह रोज शाम करीब 4 बजे दुकान खोलते थे। जयबालकृष्णन और उनकी पत्नी रोज स्कूटी से करीब 20 किलोमीटर का सफर तय करके दुकान पहुंचते थे। उनकी पत्नी वैरिकोज वेन्स के इलाज के कारण एक सप्ताह की छुट्टी पर थीं। हादसे के समय जयबालकृष्णन अकेले घर लौट रहे थे। मंत्री बोले- पुलिस से चूक हुई, जमानत रद्द कराने के निर्देश दिए केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने सोमवार को माना कि पुलिस की शुरुआती कार्रवाई में चूक हुई है। सोमवार को विधानसभा में उन्होंने कहा कि पुलिस को शुरुआत में ही गैर-इरादतन हत्या समेत उचित धाराएं लगानी चाहिए थीं। चेन्निथला ने कहा कि DGP और ADGP ने मामले में दखल किया। इसके बाद केस में संबंधित धारा जोड़ी गई। उन्होंने पुलिस को नाबालिग की जमानत रद्द करने का निर्देश दिया है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... जज का नाबालिग बेटा 200kmph स्पीड से मर्सिडीज चलाता था:रील्स डिलीट कीं केरलम के कोच्चि में जज के नाबालिग बेटे की मर्सिडीज की टक्कर से इंजीनियर की मौत मामले में नए खुलासे हुए हैं। नाबालिग ने पुलिस से कहा था कि उसने पहली बार कार चलाई और यूट्यूब से ड्राइविंग सीखी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार:पुलिसकर्मियों पर हमला कर भागे; 4 गिरफ्तार, बाकी की तलाश के लिए 17 टीमें बनाईं
    Next Article
    चक्रवात अर्नब कल आंध्र प्रदेश से टकराएगा:ओडिशा-आंध्र में स्कूल बंद; बिहार-यूपी समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल में पारा 10°C से नीचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment