Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चक्रवात से बिगड़ा मौसम, लखनऊ में 20 घंटे से बारिश:आधे यूपी में बरसात, उफनाती नदी में बहा पेट्रोल टैंकर; 4 जिलों में स्कूल बंद

    11 hours ago

    1

    0

    बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात 'अर्नब' से यूपी में मौसम बिगड़ गया है। आधे से ज्यादा यूपी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाए हैं। दिन में अंधेरे जैसा माहौल है। आंधी जैसी हवाओं की वजह से कई जगह फसलें गिर गई हैं। खेतों में पानी भर गया है। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, वाराणसी, प्रयागराज और जौनपुर समेत 40 शहरों में मौसम बिगड़ा हुआ है। लखनऊ में पिछले 20 घंटों से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। खराब मौसम की वजह से अयोध्या-सुल्तानपुर में 12वीं और जौनपुर-गोंडा में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। ललितपुर में लगातार हो रही बारिश से जामनी नदी उफान पर है। कुझान घाट के पास पुल डूब गया। सुबह तेज बहाव के बीच पेट्रोल टैंकर फंस गया। बहकर पुल और नदी के बीच फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से टैंकर को बाहर निकाला। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवाती सिस्टम पूर्वी यूपी की तरफ बढ़ रहा है। इससे पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी में भी मौसम बदल सकता है। 27 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी। आज 65 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। बारिश की तस्वीरें देखिए… मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट को पार कर चुका है। इसके साथ ही पश्चिमी हवाओं की हलचल तेज हो गई है। इस सिस्टम के असर से 27-28 सितंबर तक पूरे यूपी में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। दिन का तापमान 5 से 8 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट, देखिए आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश देशद्रोही, CJP ने इस्तीफा मांगा; यूपी में कारोबारी का हत्यारोपी बेटा बोला- तड़पाकर नहीं मारना था
    Next Article
    अखिलेश ने रायबरेली से क्यों शुरू की ‘PDA रथयात्रा’:बागी विधायकों को सीधा जवाब- जनाधार अब भी सपा के साथ, टारगेट पर पूरा अवध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment