Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चक्रवात से ओडिशा में भारी बारिश, 8 हजार लोग शिफ्ट:MP-बिहार और यूपी में अलर्ट; राजस्थान में सितंबर में गर्मी का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा

    12 hours ago

    2

    0

    बंगाल की खाड़ी से उठा अर्नब चक्रवात अब कमजोर पड़ गया है। इसके कारण ओडिशा में भारी बारिश के साथ अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। गुरुवार दोपहर तक 8,082 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में अति भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक हो सकती है। चक्रवात से कम से कम 9 राज्य प्रभावित हैं। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बीच स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। जबलपुर समेत 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 16 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। यूपी में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। आज सुबह से लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, वाराणसी, प्रयागराज और जौनपुर समेत 20 शहरों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। लखनऊ में पिछले 20 घंटे से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। बिहार में भी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। हरियाणा में भी यमुनानगर, करनाल और पानीपत समेत 6 जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजस्थान में लगातार दूसरे दिन भी गर्मी रही। जैसलमेर और बाड़मेर में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो पिछले 15 साल में सितंबर का सबसे ज्यादा तापमान है। बाड़मेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.6 और जैसलमेर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर, चूरू और बीकानेर में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें प्रमुख शहरों में आज अधिकतम तापमान का अनुमान देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में देखें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'तमिलनाडु का एपस्टीन', नाबालिग लड़कियों को बनाता था शिकार, वीरमणि के वीडियो क्लिप्स मिले
    Next Article
    स्टूडेंट बोला-जल्दी कर, पनवेल निकलना है; प्रोफेसर ने कॉलर पकड़ी:धमकी दी, कहा- मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं, अहमदाबाद की यूनिवर्सिटी का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment