Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चक्रवाती तूफान अर्नव का शनिवार को भी रहा असर:गुरुवार की देर रात से ही हो रही है बारिश, चारों तरफ छाया हुआ है अंधेरा

    2 hours ago

    1

    0

    चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से आजमगढ़ में मौसम बदल गया है। शनिवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हैं और 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुरुवार को भी जिले में दोपहर से बारिश शुरू हो गई थी जो देर शाम तक जारी रही हालांकि कुछ देर के लिए बंद हुई फिर रात में फिर शुरू हो गई। जिले में बारिश शुरू हो जाने से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होता दिख रहा है। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है यही कारण है की बड़ी संख्या में लोग गर्म कपड़े पहने भी नजर आ रहे हैं। मौसम में बदलाव के बीच जिला प्रशासन ने 31 अक्टूबर तक बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि मौसम खराब होने पर बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित जगह पर रखें। जर्जर भवनों, कच्ची दीवारों और कमजोर छतों से दूर रहें। पशुओं को भी खुले मैदान में बांधकर न रखें, ताकि उन्हें नुकसान से बचाया जा सके। मंगलवार से बदल रहा मौसम आजमगढ़ में मंगलवार से मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 7 बजे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। अगले 4-5 दिन में और गिरेगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड:शिकायतों के बाद भी अवैध शराब की बिक्री नहीं रोक पा रहे थे, प्रयागराज कार्यालय से अटैच किए गए
    Next Article
    वाराणसी में अब 5 नवंबर को होगी बारिश:काशी के हवा की गुणवत्ता हुई शुद्ध,धान की फसल पर संकट, 25% तक नुकसान की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment