Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में अब 5 नवंबर को होगी बारिश:काशी के हवा की गुणवत्ता हुई शुद्ध,धान की फसल पर संकट, 25% तक नुकसान की आशंका

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी में दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की कटाई के अंतिम दौर में बारिश और तेज हवा से 20 से 25 फीसदी तक फसल प्रभावित होने की आशंका है। खेतों में खड़ी फसल गिर गई है, जबकि काटकर रखी गई धान की फसल भीगने से दानों में अंकुरण, फफूंद और रंग खराब होने का खतरा बढ़ गया है। खेतों में पानी भरने से सब्जियों की फसल पर भी संकट मंडरा रहा है। आज का मौसम: तापमान 25 डिग्री, पांच नवंबर के बाद बदलाव के आसार शनिवार सुबह वाराणसी में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटे और आर्द्रता 81 फीसदी रही। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 61 दर्ज किया गया। वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से पांच नवंबर के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। कटाई से लेकर मड़ाई तक प्रभावित कल्लीपुर कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार सिंह ने बताया कि धान की कटाई अंतिम चरण में है। बारिश से 20 से 25 फीसदी तक फसल प्रभावित होने की आशंका है। तेज हवा से खड़ी फसल गिरने पर बालियों के दाने काले पड़ सकते हैं और हार्वेस्टर से कटाई में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि कटी हुई फसल के भीगने से दानों में अंकुरण, फफूंद और रंग खराब होने का खतरा रहता है। मंडी या घर में रखे अनाज में नमी बढ़ने से कीड़े और फफूंद लग सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चक्रवाती तूफान अर्नव का शनिवार को भी रहा असर:गुरुवार की देर रात से ही हो रही है बारिश, चारों तरफ छाया हुआ है अंधेरा
    Next Article
    शाहजहांपुर में लकड़ी ठेकेदार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत:सिर के ऊपर से गुजरा पहिया, इकलौते बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment