Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चूल्हे पर खाना बनाने पर चार संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त:हमीरपुर में जांच पर सवाल, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

    1 day ago

    4

    0

    हमीरपुर के कलक्ट्रेट परिसर में वन स्टॉप सेंटर के बाहर चूल्हे पर सब्जी बनाने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद चार संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने मंगलवार को निर्देश दिए थे। बुधवार शाम 7 बजे जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह का आदेश सामने आया। कार्रवाई के बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि कर्मचारी अपनी मर्जी से खाना बना रहे थे या किसी के निर्देश पर। अगर किसी और ने निर्देश दिए थे, तो उसकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा सिर्फ वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई तय क्यों की गई, इन सवालों का जवाब स्पष्ट नहीं है। वीडियो में चाइल्ड हेल्पलाइन की केस वर्कर तबस्सुम परवीन, कुलदीप द्विवेदी और कंप्यूटर ऑपरेटर रामकृष्ण खाना बनाते नजर आए। करीबी कर्मचारी के परिजन आए चर्चा है कि एक अधिकारी के करीबी कर्मचारी के परिजन वहां आए थे और उनके लिए चूल्हे पर रोटी-सब्जी बनवाई जा रही थी। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर खाना किसी अधिकारी के निर्देश पर बन रहा था, तो उस पहलू की जांच क्यों नहीं हुई, यह सवाल भी उठ रहा है। घटना के समय वन स्टॉप सेंटर में कौन-कौन मौजूद था, इसकी भी जांच होनी चाहिए। लोगों के बीच संपर्क का पता लगाया संबंधित समय के सीसीटीवी फुटेज, प्रवेश के उपलब्ध रिकॉर्ड और मौजूद लोगों की मोबाइल लोकेशन की जांच से जानकारी मिल सकती है। मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड से लोगों के बीच संपर्क का पता लगाया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद अस्पताल में महिला की मौत:इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा; डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी
    Next Article
    एसएसपी अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन, दो थानेदारों को हटाया:जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और थाने स्तर पर गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर गिरी गाज, सिपाही निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment