Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद अस्पताल में महिला की मौत:इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा; डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी

    1 day ago

    4

    0

    फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ी थी। घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला मोती निवासी खुशबू (24) पत्नी योगेश को 27 अक्टूबर को प्रसव के लिए आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उसकी डिलीवरी हुई थी। इसके बाद अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार सुबह इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इंजेक्शन के बाद हालत बिगड़ने का आरोप परिजनों के मुताबिक, इंजेक्शन लगाने के बाद खुशबू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इससे परिवार के लोग घबरा गए। प्रसूता की मौत के बाद परिजन अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। पुलिस बोली- तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में बारिश का यलो अलर्ट:अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक जाएगा, 30 किमी प्रतिघंटा तक चलेंगी हवा
    Next Article
    चूल्हे पर खाना बनाने पर चार संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त:हमीरपुर में जांच पर सवाल, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment