Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती बाइक पर गिरा पीपल पेड़, दो भाइयों की मौत:गोंडा में 2 घंटे बाद कटर से काटकर निकाले शव, अगले दिन बड़े भाई की शादी, तेल पूजन का सामान लेने निकले थे

    5 hours ago

    2

    0

    गोंडा चलती बाइक पर अचानक पीपल का विशालकाय पेड़ गिर गया। जब तक बाइक पर सवार दोनों युवक संभल पाते पेड़ उनके सिर पर गिर पड़ा। दोनों के सिर के बल पेड़ के नीचे दब गए। एक का सिर तो बुरी तरह कुचल गया, दूसरे की गर्दन की हड्‌डी टूट गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। राहगीरों ने दोनों के शवों को पेड़ के नीचे से निकालने की कोशिश की, पर नाकामयाब रहे। सूचना पर पुलिस पहुंची। कटर मशीन मंगाई गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर दोनों के शव निकाले गए। पेड़ को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन शवों की हालत देखकर बदहवास हो गए। इनमें से एक युवक के सगे छोटे भाई की कल ही 28 अप्रैल को शादी होनी थी। वह अपने ममेरे भाई के साथ शादी के सामानों की शॉपिंग करने बाजार जा रहा था। दोनों की मौत से शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। घटना जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर पिपरी गांव के पास की है। भयावह हादसे की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से... नवाबगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धौरहरा घाट के सीरपुरवा निवासी काशीराम यादव के बड़े बेटे दुर्गेश यादव की मंगलवार, 28 अप्रैल को शादी होनी है। घर में रिश्तेदार जुटे हुए हैं, टेंट सजा हुआ है। दादा राम संवारे यादव ने बताया- दुर्गेश का छोटा भाई रिंकू (17) अपने मौसेरे भाई अमित यादव (18) पुत्र नकछेद यादव निवासी भोपतपुर, हन्नाटायर, नवाबगंज थाना के साथ शादी के लिए तेल-पूजन और कपड़े का सामान लेने बाइक लेकर घर से सुबह करीब 11:30 बजे निकला था। घर से दो किलोमीटर दूर ही पहुंचे थे कि नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर पिपरी गांव के पास परमहंस प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने दोपहर करीब 12:15 बजे अचानक एक पीपल का विशालकाय पेड़ बाइक पर गिर गया। इससे पहले कि दोनों संभल पाते पेड़ के नीचे दब गए। रिंकू का सिर कुचल गया, जबकि अमित की गर्दन की हड्‌डी टूट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की, पर पेड़ भारी होने के कारण नहीं निकाल सके। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। जानकारी मिलने पर हम लोग भी पहुंचे। पर पेड़ को हिला तक नहीं पाए। पुलिस ने कटर मशीन मंगाई। काफी मशक्कत के बाद करीब दोपहर 2:00 बजे पेड़ को बीच से काटकर दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। हमसे तो हमारे दोनों पोतों का चेहरा तक नहीं देखा गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर ट्रैफिक बाधित रहा। रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने पेड़ को काटकर यातायात सामान्य कराया। दो छात्र थे, घरों के बीच दूरी एक किलोमीटर अमित के चचेरे भाई राम देव यादव ने बताया- आज दुर्गेश के घर में तेल पूजन का कार्यक्रम था। अमित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ही आया था। तभी रिंकू कुछ सामान लाने के लिए उसे अपने साथ बाइक से बाजार लेकर चला गया। रिंकू और अमित दोनों अभी पढ़ाई कर रहे थे। दोनों के घरों के बीच की दूरी महज 1 किलोमीटर है। स्थानीय बोले- कई दिनों से थी पेड़ हटाने की मांग स्थानीय लोगों ने बताया- जिस पीपल के पेड़ के कारण यह हादसा हुआ, वह बेहद पुराना और जर्जर था। रोड के ठीक किनारे था। आए दिन हादसे का खतरा बना रहता था। बारिश-आंधी में अक्सर पेड़ की टहनियां टूट गिरती रहती थीं। कई बार प्रशासन से इसे हटाने की मांग की जा चुकी थी। अगर पहले हटा दिया गया होता, तो शायद दोनों युवक आज जिंदा होते। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव नवाबगंज थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया- पेड़ गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… केक लगाने पर 3 दोस्तों के हत्यारोपी का एनकाउंटर:बुलंदशहर पुलिस ने पैर में गोली मारी; जिस जिम में वारदात, उस पर बुलडोजर चलेगा बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने के लिए 3 दोस्तों की हत्या करने के आरोपी मयंक सैनी का पुलिस ने सोमवार सुबह 5.30 बजे एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके अलावा, जिस जिम में वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर आज बुलडोजर चलाया जाएगा। सीओ शोभित कुमार ने बताया- मयंक सैनी को रात 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ में बताया कि वारदात में इस्तेमाल देसी तमंचे को फ्लाईओवर के नीचे छिपाया है। आज सुबह 5 बजे पुलिस मयंक की निशानदेही पर फ्लाईओवर के नीचे पहुंची। इस दौरान मयंक ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर तमंचा उठा लिया और भागते हुए फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज से सांसद, विधायकों के घर पहुंचेंगे रोजगार सेवक:बकाए मानदेय के भुगतान की माग को लेकर कर रहे हैं आंदोलन
    Next Article
    महोबा में बीजेपी जिलाध्यक्ष पर लगे आरोपों ने पकड़ा तूल:कुशवाहा महासभा, योगी ब्रिगेड समर्थन में उतरे; डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment