Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में बीजेपी जिलाध्यक्ष पर लगे आरोपों ने पकड़ा तूल:कुशवाहा महासभा, योगी ब्रिगेड समर्थन में उतरे; डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के महोबा में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर लगे आरोपों के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी द्वारा लगाए गए इन आरोपों को लेकर अब विभिन्न समाज और संगठन एकजुट हो गए हैं। कुशवाहा महासभा और योगी आदित्यनाथ युवा ब्रिगेड ने आरोपों को निराधार बताते हुए जिलाध्यक्ष के समर्थन में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, भाजपा की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर पद के बदले 'हमबिस्तर होने का दबाव बनाने' जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे जिले की राजनीति में हड़कंप मच गया था। इन आरोपों के बाद अब मोहनलाल कुशवाहा के समर्थन में उनके समाज के अलावा अन्य संगठन भी सामने आए हैं। कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मोहनलाल कुशवाहा को एक स्वच्छ छवि का नेता बताया और उन पर लगाए गए सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित और झूठा करार दिया। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि समाज के सम्मानित व्यक्ति की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई, तो सर्व समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। ज्ञापन के माध्यम से उच्च स्तरीय जांच और आरोप झूठे पाए जाने पर आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब योगी आदित्यनाथ युवा ब्रिगेड भी भाजपा जिलाध्यक्ष के समर्थन में उतर आई। संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही टिप्पणियां बेहद आपत्तिजनक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरा संगठन मोहनलाल कुशवाहा के साथ खड़ा है और प्रशासन को इस कथित षड्यंत्र का पर्दाफाश करना चाहिए। व्यवहार की सराहना करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया। फिलहाल, प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार कर जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन इस विवाद ने महोबा की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती बाइक पर गिरा पीपल पेड़, दो भाइयों की मौत:गोंडा में 2 घंटे बाद कटर से काटकर निकाले शव, अगले दिन बड़े भाई की शादी, तेल पूजन का सामान लेने निकले थे
    Next Article
    जसराना के सपा विधायक सचिन यादव जनता की पहली पसंद:51% लोग दोबारा टिकट के समर्थन में, जानिए भाजपा-बसपा में कौन जनता का उम्मीदवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment