Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती बाइक पर युवक की गर्दन में उलझा चाइनीज मांझा:लखनऊ में पत्नी-बेटे समेत फ्लाईओवर पर गिरे, वाइफ भी घायल

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा लोगों की जान पर बनता जा रहा है। थाना हुसैनगंज क्षेत्र में शेर वाली कोठी के पास रहने वाले 29 वर्षीय मोहम्मद मुशर्रफ शनिवार को चाइनीज मांझे का शिकार हो गए। वह अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ बाइक से हुसैनगंज से लालकुआं जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उनकी बाइक फ्लाईओवर पर पहुंची, अचानक चाइनीज मांझा सामने आ गया। मुशर्रफ संभल पाते उससे पहले मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। तेज धार मांझे से उनकी गर्दन कट गई और दर्द से घबराकर उन्होंने अचानक ब्रेक लगा दी। बाइक स्लिप हो गई और तीनों फ्लाईओवर पर ही गिर पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से मिली छुट्‌टी हादसे में मुशर्रफ गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आईं। छोटी बच्ची बाल-बाल बच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद की। मुशर्रफ और उनकी पत्नी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मुशर्रफ की हालत स्थिर है। पत्नी को आई भी आई चोट मुशर्रफ ने बताया- मैं पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से लालकुआं जा रहा था। फ्लाईओवर पर मांझा गर्दन में फंस गया। इससे बाइक कंट्रोल से बाहर हो गई। पत्नी और बच्ची समेत फ्लाईओवर पर गिर गया। गनीमत रही कि फ्लाईओवर से नीचे नहीं गिरा या पीछे से आ रहे किसी वाहन की चपेट में नहीं आए, वरना बड़ा हादसा हो जाता। गिरने से पत्नी को भी चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। मुशर्रफ ने कहा- प्रतिबंधित होने के बावजूद लोग चाइनीज मांझे का प्रयोग कर रहे हैं। यह जानलेवा बन रहा है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि लोगों की जान बच सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में शराब नष्ट करते समय लगी आग:धमाके से 2 पुलिसकर्मियों समेत 4 लोग झुलसे, एक गंभीर हालत में दिल्ली रेफर
    Next Article
    बुलंदशहर में जयंत चौधरी ने शहीद प्रतिमा का अनावरण किया:बोले- अमेरिकी किसान भारत का मुकाबला नहीं कर पाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment