Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में शराब नष्ट करते समय लगी आग:धमाके से 2 पुलिसकर्मियों समेत 4 लोग झुलसे, एक गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

    11 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद के झिंझाना थाने में शराब नष्ट करने के दौरान एक हादसा हो गया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी और दो चौकीदार सहित चार लोग आग लगने से झुलस गए। घायलों में एक चौकीदार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर थाने में करीब 350 शराब की पेटियों को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान कर्मचारियों ने एक प्लास्टिक के कट्टे में आग लगाकर शराब के बीच में डाल दी। जिससे शराब में आग लगी और धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आग से हेड कांस्टेबल जॉनी और कांस्टेबल ललित कुमार और दो चौकीदार नवाब और सुनील झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय थाना समाधान दिवस चल रहा था, जिसमें एसडीएम उन्न और कैराना सीओ भी मौजूद थे। एसपी एनपी सिंह ने बताया- कोर्ट के आदेश पर शराब को नष्ट किया जा रहा था। इसी दौरान धमाका हुआ है। दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोग घायल हुए हैं। एक चौकीदार नवाब की हालत गंभीर है। उसे दिल्ली सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी के उकसाने पर पिता की चाकू मारकर हत्या:बलिया में बचाने आए दो भाई को भी किया घायल, बेटा-बहू गिरफ्तार
    Next Article
    चलती बाइक पर युवक की गर्दन में उलझा चाइनीज मांझा:लखनऊ में पत्नी-बेटे समेत फ्लाईओवर पर गिरे, वाइफ भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment