Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती ट्रक का टायर खुलकर दुकान में घुसा:कानपुर-सागर हाइवे किनारे चपेट में आकर चार लोग जख्मी, महिला की हैलट में मौत

    4 hours ago

    1

    0

    तेज रफ्तार ट्रक का टायर खुलकर दुकान में घुस गया। सड़क किनारे एक दुकान में बैठी महिला समेत चार लोग उसकी टक्कर से घायल हो गए। घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया था। डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज कर तीन को घर भेज दिया। गंभीर हालत में महिला को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा में बुधवार रात की है। यह 2 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला… घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा निवासी ज्ञान प्रकाश पाण्डेय की कानपुर-सागर हाइवे के किनारे पतारा कस्बे के पार्किंग के पास परचून की दुकान है। यह दुकान उनके घर के बाहरी हिस्से में है। बुधवार देर शाम उनकी पत्नी अर्चना देवी व पड़ोस की रहने वाली आशा देवी बैठी थीं। इसी बीच कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक का टायर खुल गया। वह उछल कर दुकान के बाहर खड़े युवक उवैस को टक्कर मारते हुए उछलकर टीन शेड को तोड़ते हुए दुकान के अंदर जा गिरा। टायर की टक्कर से दुकान में बैठे तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया। डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद तीन को घर भेज दिया था। गंभीर हालत में आशा देवी को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया था।वहां पर इलाज के दौरान आशा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने गोला कॉरिडोर का औचक निरीक्षण किया:बोलीं- श्रद्धालुओं को मिलें बेहतर सुविधाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
    Next Article
    विवाह में दुल्हन के लिए दूल्हा लाया नकली जेवर...लौटी बारात:देवरिया में दोनों पक्षों के बीच हुआ जमकर विवाद; जयमाला की रस्म हुई थी पूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment