Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाह में दुल्हन के लिए दूल्हा लाया नकली जेवर...लौटी बारात:देवरिया में दोनों पक्षों के बीच हुआ जमकर विवाद; जयमाला की रस्म हुई थी पूरी

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के लार विकास खंड के ठाकुर गौरी गांव में आई बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। यह घटना शादी में नकली जेवर चढ़ाने को लेकर हुए विवाद के कारण हुई। देखिए 2 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला विस्तार से… 25 फरवरी की शाम सलेमपुर कोतवाली के बरसीपार गांव से बारात लार थाना क्षेत्र के ठाकुर गौरी गांव में पहुंची थी। बारात का धूमधाम से स्वागत किया गया, जिसमें द्वारपूजा और जयमाला की रस्म भी पूरी हुई। दोनों पक्षों के मेहमानों ने भोजन किया और दुल्हन को जयमाला स्टेज पर लाया गया, जहां फोटो सेशन भी हुआ। दूल्हा, दुल्हन के लिए लाया नकली गहने जयमाला के बाद लड़के वाले गुरहथन की रस्म के लिए आंगन में पहुंचे। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने चढ़ाए गए कुछ गहनों को नकली बताते हुए आपत्ति जताई। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वे आमने-सामने आ गए। विवाद सुलझाने के लिए जुटी पंचायत दोनों पक्षों के बीच विवाद इस तरह बढ़ गया कि सुलझाने के लिए पंचायत बुलाया गया। पंचायत के माध्यम से प्रयास किए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। लड़का पक्ष ने पुलिस को बुलाया गुरुवार सुबह नकली गहने को लेकर दुल्हन पक्ष के लोग विवाद कर रहे थे तो लड़के पक्ष ने डायल 112 पर फोन कर शिकायत की कि शादी होने के बावजूद लड़की पक्ष दुल्हन की विदाई नहीं कर रहा है। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने प्रयास किया। बात नही बनने पर दोनो पक्ष के बीच सुलहनामा होने के बाद वे बिना दुल्हन लिए अपने घर लौट गए। इस घटना के बाद दुल्हन के घर विदाई का सारा सामान दरवाजे पर ही रखा रह गया। इस सम्बंध में लार थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनो पक्ष से बातचीत करके उनकी मर्जी से सुलहनामा बनाकर दे दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती ट्रक का टायर खुलकर दुकान में घुसा:कानपुर-सागर हाइवे किनारे चपेट में आकर चार लोग जख्मी, महिला की हैलट में मौत
    Next Article
    लिपिक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी:जालौन में घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment