Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती ट्रक में लगी भीषण आग, VIDEO:संग्रामपुर चौराहे पर एक घंटे तक जलती रही, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    3 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर जिले के इटवा-बढ़नी मार्ग पर शनिवार शाम करीब छह बजे संग्रामपुर चौराहे के पास भूसे से लदी एक चलती ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में लपटें आसमान छूने लगीं। इस घटना से चौराहे पर करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक बढ़नी से इटवा की दिशा में जा रही थी। संग्रामपुर चौराहे के निकट पहुंचते ही ट्रक से धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी। ट्रक में लदा सूखा भूसा आग के लिए ईंधन का काम किया, जिससे आग ने जल्द ही पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक में चालक समेत चार लोग सवार थे, जिन्होंने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। आग लगने के बाद चौराहे पर भगदड़ मच गई। स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और राहगीर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोटर और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति संभालने में जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना के लगभग 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस दौरान डायल 112 पुलिस भी मौके पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करती रही। आग लगने के कारण लगभग एक घंटे तक चौराहे पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। यदि उस समय हवा तेज होती तो आग आसपास की दुकानों और अन्य वाहनों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान आसपास के लोग बाल्टी और पाइप से पानी डालकर लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन में खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ट्रक में कुल चार लोग सवार थे जो बहराइच जिले के रहने वाले थे
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली वालो के शानदार मौसम में हमारे चूल्हे नहीं जलते:मेरठ में जयंत चौधरी की जनसभा में केसी त्यागी और त्रिलोक त्यागी ने इशारों में दिए बड़े संकेत
    Next Article
    385 युवाओं के सपनों को कल लगेंगे पंख:प्रयागराज में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड होगी, फिर थानों में मिलेगी तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment