Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चीनी युवक की जेल से रिहाई अटकी:लखीमपुर-खीरी में कोर्ट के आदेश के बाद भी दूतावास प्रक्रिया में देरी

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी की जिला कारागार में बंद चीनी नागरिक वांग गोर्जुन की रिहाई कोर्ट के आदेश के बावजूद अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी वतन वापसी अब अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया में उलझ गई है, जिससे इसमें देरी हो रही है। गृह मंत्रालय युवक की सुपुर्दगी के संबंध में चीनी दूतावास से लगातार संपर्क में है। आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही उसे चीन भेजा जा सकेगा। फिलहाल, वांग गोर्जुन को अन्य बंदियों से अलग एक अस्थाई डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। वह चीन के मोमिंग गौंग डांग प्रांत का निवासी है। उसे 17 फरवरी 2023 को सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा रोका गया था। दस्तावेज मांगने पर वांग कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया गया। जांच के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया था। न्यायालय ने 8 अप्रैल 2026 को उसकी रिहाई के आदेश दिए थे। इसके बाद स्थानीय स्तर पर कागजी प्रक्रिया पूरी कर फाइल गृह मंत्रालय को भेजी गई। अब मामला सुपुर्दगी की प्रक्रिया में है, जिसमें दूतावास द्वारा सत्यापन के बाद ही युवक को उसके परिजनों या अधिकृत प्रतिनिधि को सौंपा जाएगा। कारागार अधीक्षक पीडी सलौनिया के अनुसार, हाल की छुट्टियों के कारण इस प्रक्रिया में कुछ देरी हुई है। उन्होंने बताया कि सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर युवक की वतन वापसी सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस से बसपा कार्यकर्ता लखनऊ रवाना:लखनऊ में अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल होंगे
    Next Article
    पिता का नाम बदलकर नौकरी पाने वाले पर हुई FIR:मृतक आश्रित कोटे से पाई थी नौकरी, कलक्टरगंज पुलिस कर रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment