Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता का नाम बदलकर नौकरी पाने वाले पर हुई FIR:मृतक आश्रित कोटे से पाई थी नौकरी, कलक्टरगंज पुलिस कर रही तलाश

    4 hours ago

    1

    0

    ज्ञान भारती एमएस इंटर कालेज बिरहाना रोड में शैक्षिक दस्तावेजों में हेराफेरी करके नौकरी करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। प्रिंसिपल ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर वर्षों तक वेतन उठाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवबहादुर यादव के खिलाफ कलक्टरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। तीन दिसंबर को कमेटी ने सौंपी थी रिपोर्ट कॉलेज की प्रिंसिपल सुनीता दास ने बताया कि शिवबहादुर यादव की नियुक्ति 17 जुलाई 1996 को मृतक आश्रित कोटे में चतुर्थ श्रेणी के पद पर हुई थी। वह लंबे समय से राजकोष से वेतन ले रहा था। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद डीआईओएस के आदेश पर हुई जांच में दस्तावेजों में हेराफेरी होने का खुलासा हुआ। तीन सदस्यीय समिति ने तीन दिसंबर 2025 को अपनी रिपोर्ट में शिकायत को सही पाया। पिता का बदला था नाम जांच में पता चला कि आरोपित ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपने पिता का नाम बदलकर नौकरी हासिल की। शैक्षिक अभिलेखों में उसके पिता का नाम ‘राम पाल’ दर्ज मिला, जबकि नियुक्ति के समय ‘रंग बहादुर’ दर्शाया गया था। जांच के दौरान आरोपित को कई बार अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया, लेकिन वह कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी की हो रही तलाश 17 फरवरी 2026 को जनपदीय मृतक आश्रित चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से उसकी नियुक्ति निरस्त करने का निर्णय लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश के अनुपालन में कालेज प्रशासन ने इस साल 16 मार्च को शिवबहादुर यादव की सेवा समाप्त कर दी। थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपित की तलाश की जा रही है। सितंबर 2025 में हुई थी शिकायत उन्नाव जिले के शिक्षक नेता हरिहर प्रसाद दीक्षित ने 20 सितंबर 2025 को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की। शिकायत में बताया कि ज्ञान भारती एमएस इंटर कॉलेज में कार्यरत शिव बहादुर यादव ने कूट रचित दस्तावेजों के सहारे फर्जी नियुक्ति पाई है। शिकायती पत्र पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में तीन सदस्य कमेटी बनाकर जांच की गई। 8वीं की टीसी के सत्यापन से खुली पोल जांच के दौरान शिव बहादुर यादव की किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर फैजाबाद की कक्षा 8 की टीसी की जांच कराई गई। डीआईओएस अयोध्या द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट में बताया गया कि शिवकुमार यादव के पिता का नाम रामपाल यादव है। अयोध्या से रिपोर्ट आने के बाद नौकरी पाने वाले शिवकुमार के पिता रामपाल यादव होने की पुष्टि हुई। जबकि शिव बहादुर ने रंगलाल यादव के मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीनी युवक की जेल से रिहाई अटकी:लखीमपुर-खीरी में कोर्ट के आदेश के बाद भी दूतावास प्रक्रिया में देरी
    Next Article
    अंबेडकरनगर में अंबेडकर जयंती पर यातायात डायवर्जन:अकबरपुर, टांडा, बसखारी और जलालपुर में लागू रहेगी व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment