Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चौपाल में जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाईं:लखनऊ में पंकज सिंह बोले- बजट देश के आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति है

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित एसकेडी एकेडमी में आयोजित “बजट चौपाल” कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने केंद्र सरकार के बजट को विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति है। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पंकज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृढ़ नेतृत्व में ऐसा बजट प्रस्तुत किया गया है जो स्थिरता, स्पष्ट नीति और दीर्घकालिक सुशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों, वंचितों, युवाओं और महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। विकसित भारत के विजन पर विस्तृत चर्चा उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ पहुंचा है। प्रति व्यक्ति आय में लगातार वृद्धि और लगभग छह करोड़ लोगों का बहुआयामी गरीबी से बाहर आना सरकार की नीतियों की सफलता का प्रमाण है। उत्तर प्रदेश बना आर्थिक उन्नति की अग्रिम पंक्ति में पंकज सिंह ने कहा कि तीव्र विकास गति के साथ उत्तर प्रदेश आज देश की आर्थिक उन्नति की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। बेरोजगारी दर का लगभग 2.24 प्रतिशत तक सिमटना और निवेश में बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि राज्य अवसरों और संभावनाओं की भूमि बन चुका है। उन्होंने कहा कि सुशासन सुधारों से लेकर आधारभूत संरचना के विस्तार तक और प्रभावी कल्याणकारी योजनाओं से लेकर औद्योगिक निवेश तक, उत्तर प्रदेश की पहचान अब अपनी उपलब्धियों से होती है। यहां का युवा भविष्य देखता है, उद्यमी संभावनाएं देखते हैं और नागरिक गर्व का अनुभव करते हैं। बड़ी संख्या में पहुंचे बुद्धिजीवी व कार्यकर्ता कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और पश्चिम विधानसभा उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बजट चर्चा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, घनश्याम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दीप प्रकाश, सोमेंद्र पांडे, विमल चौधरी, संदीप तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बजट के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई और इसे जनहितकारी बताया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में बीजेपी विधायक थाने में धरने पर बैठे, VIDEO:कहा- एसओ बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कर रहे मनमानी कार्रवाई, एसपी ने बात कर समझाया
    Next Article
    फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार:पैन और आधार पर फोटो बदलकर पास कराते लोन, बैंक मैनेजर समेत चार पहले ही जा चुके हैं जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment