Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में बीजेपी विधायक थाने में धरने पर बैठे, VIDEO:कहा- एसओ बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कर रहे मनमानी कार्रवाई, एसपी ने बात कर समझाया

    17 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सेवता से बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी का गुस्सा फूट पड़ा। विधायक अपने समर्थकों के साथ रामपुर मथुरा थाने पहुंचे। थाने में जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस मनमानी कर रही है। आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही। विधायक ज्ञान तिवारी ने थाने में तैनात दीवान रविशंकर यादव और कांस्टेबल विनोद यादव पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कल देर रात एक नौटंकी कार्यक्रम को जबरन बंद कराया गया। पुलिस ने नियमों की अनदेखी करते हुए कार्रवाई की। दो घंटे बाद भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी से एसपी अंकुर अग्रवाल ने फोन पर बात की। 24 घंटे में कार्रवाई के आश्वासन पर माने। अब जानिए पूरा मामला… रविवार दोपहर करीब 1 बजे बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी समर्थकों के साथ रामपुर मथुरा थाने पहुंचे। जमीन पर बैठकर समर्थकों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीओ वेद प्रकाश विधायक को समझाने के लिए पहुंचे।सीओ ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन विधायक अपनी मांगों पर अड़े रहे। कहा- जब तक प्रभारी निरीक्षक, दीवान और कांस्टेबल पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। विधायक ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके व्यवहार से जनता में भय और असंतोष का माहौल बन रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मुद्दे को उच्च स्तर तक उठाएंगे। हंगामे के दौरान थाना परिसर में भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। फिलहाल मामला रामपुर मथुरा थाना इलाके से जुड़ा हुआ है और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दोपहर करीब तीन बजे विधायक जमीन से उठकर कुर्सी पर बैठे। सीओ ने विधायक की एसपी से बात कराई। एसपी अंकुर अग्रवाल ने फोन पर बातचीत कर 24 घंटे में जांच कर कार्रवाई का आश्वाशन दिया। इसके बाद विधायक का धरना खत्म हुआ। वह समर्थकों के साथ लौट गए। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह से मामले की जांच कराई जा रही है जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। ------------------ ये खबर भी पढ़िए… यूपी में चाची-भतीजे की शादी, पति ने करवाए 7 फेरे:बोला- छिप-छिपकर मिलती थी, डर था कि हत्या न करवा दे बागपत में चाची और भतीजे ने शादी कर ली। थाने के बाहर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। यह सब महिला के पति की मर्जी से हुआ। पति का कहना है कि पत्नी खाने में नींद की दवा मिलाकर मुझे और बच्चों को सुला देती थी और भतीजे के पास चली जाती थी। उसने कहा- अगर वह शादी नहीं कराता, तो मुझे मेरठ की मुस्कान की तरह मारकर नीले ड्रम में भर देती। अब मेरा पत्नी से कोई लेना-देना नहीं है। पत्नी ने मुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। अब मैं अपने बच्चों को लेकर कहीं और चला जाऊंगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला:बाराबंकी में विदाई से पहले खुला राज; नेग लेने पहुंचे किन्नर अपने साथ ले गए
    Next Article
    चौपाल में जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाईं:लखनऊ में पंकज सिंह बोले- बजट देश के आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment