Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोरी हुआ पिकअप नहीं मिला, पति-पत्नी टंकी पर चढ़े, VIDEO:कुशीनगर में सड़क जाम कर 10 घंटे हंगामा, बेटी बोली-पुलिस ने चोर का CCTV फुटेज गायब किया

    11 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में तीन महीने पहले चोरी हुआ पिकअप नहीं मिला तो नाराज पति-पत्नी पानी की टंकी पर चढ़ गए। कहने लगे कि जबतक पिकअप नहीं मिल जाता और चोर पकड़ा नहीं जाता, हम लोग नीचे नहीं उतरेंगे। पुलिस को चोरी का सीसीटीवी फुटेज पेन ड्राइव में दिया था, लेकिन पुलिस ने उसे गायब कर दिया। इस दौरान परिवार के बाकी लोगों ने दुदही-जमुआन रोड पर जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दंपती को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं माने। उसके बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द से जल्द चोर को पकड़ने और पिकअप बरामद कराने का आश्वासन दिया। तब करीब 10 घंटे बाद दंपती को नीचे उतारा जा सका। पूरा मामला विशुनपुरा थाना क्षेत्र का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पूरा मामला समझिए... विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव टोला निवासी गुल मोहम्मद अंसारी उर्फ गुलटेनी और उनकी पत्नी सदरून निशा परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में सात बच्चे हैं। पांच बेटियां और दो बेटे, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। गुल मोहम्मद ने बताया- 2021 में हमने परिवार के भरण पोषण के लिए डेढ़ लाख कैश जमा करके 14 लाख में नया पिकअप खरीदा था। बाकी साढ़े 12 लाख रुपये फाइनेंस कराए थे। जिसकी 18,574 रुपये प्रति महीने किस्तें जमा की। इसी गाड़ी पर बेटी की शादी के लिए डेढ़ लाख का लोन भी लिया था। 30 नवंबर 2025 को पिकअप घर के बाहर से चोरी हो गया। चोरी की वारदात सुबह पता चली तो विशुनपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बाद में जांच पड़ताल के दौरान सामने वाले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाकर पुलिस को पेन ड्राइव में दिया था। उसमें चोर साफ नजर आ रहा थ। लेकिन तीन महीने बाद भी न तो आरोपी पकड़े गए। न ही पिकअप बरामद हुआ। पुलिस से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुबह 5 बजे पत्नी के साथ टंकी पर चढ़ा इससे परेशान गुल मोहम्मद आज सुबह करीब 5 बजे दुदही-जमुआन रोड पर पत्नी सदरून निशा के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहां से चिल्लाकर कहने लगे कि गाड़ी चोरी हो गई। यही सहारा था कमाई का वो भी छिन गया। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। घर में पैसे नहीं हैं। बच्चों का पेट कैसे पालेंगे। बेटी बोली- दो पेनड्राइव में सबूत दिए, हमें गाड़ी चाहिए माता पिता के टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने की जानकारी पर बच्चे सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। गुल मोहम्मद की बेटी शबाना ने बताया- हमने विशुनपुरा से लेकर कप्तानगंज तक थाने के कई चक्कर लगाए। चोरी का सीसीटीवी फुटेज और दो पेनड्राइव सब पुलिसवालों को दे दिया। सारे सबूत भी दे दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस भी इसमें मिली हुई है। हमें हमारी गाड़ी चाहिए। मांग की कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्ति को तत्काल हिरासत में लेकर जेल भेजा जाए। 10 घंटे बाद समझाने पहुंचे तहसीलदार मामले की सूचना पर पहले दुदही पुलिस मौके पर पहुंची। दंपती और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद दोपहर 3 बजे तमकुहीराज तहसील महेश कुमार व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जैनुद्दीन अंसारी पीड़ित परिवार को समझाने पहुंचे। उन्होंने कहा - मामले में तेजी लाई जाएगी और पिकअप गाड़ी जल्द बरामद की जाएगी। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे पति-पत्नी सुरक्षित नीचे उतर आए। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया- पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। दंपती को सुरक्षित नीचे उतारा गया है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर पिकअप बरामद किया जाएगा। --------------- ये खबर भी पढ़िए… देवर-भाभी चॉकलेट डे पर बिस्तर पर पकड़े गए, आगरा में बचने के लिए पति को मारकर लटकाया चॉकलेट डे मनाने के लिए देवर को बुलाया था। हम दोनों एक साथ बेड पर थे। पति घर लौटा, तो हम दोनों को देखकर आगबबूला हो गया। इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। ये कहना है आगरा की महिला का, जिसने देवर के साथ मिलकर अपने पति को मार दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में किसान मेले में कृषि मंत्री हुए नाराज:बोले-भाषण मत दो, बैठ जाओ, किसान ने सरकारी खरीद केंद्र की शिकायत की थी
    Next Article
    UP के 74 जिलों को मिले ‘न्याय रथ’:लखनऊ हाईकोर्ट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, लीगल एड देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment