Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में किसान मेले में कृषि मंत्री हुए नाराज:बोले-भाषण मत दो, बैठ जाओ, किसान ने सरकारी खरीद केंद्र की शिकायत की थी

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में किसान मेले के दौरान एक किसान द्वारा सरकारी खरीद केंद्रों पर होने वाली परेशानियों की शिकायत किए जाने पर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नाराज हो गए। उन्होंने किसान से कहा, “यहां भाषण मत दो, मैं भाषण सुनने नहीं आया।” इसके बाद किसान अपनी जगह बैठ गया। कृषि मंत्री रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे किसान मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। योगी सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि नरेंद्र मोदी की इच्छा थी कि बुंदेलखंड के किसानों की तकदीर बदले और इसी सोच के तहत झांसी में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की नींव रखी गई। उन्होंने कहा कि आज केवल झांसी ही नहीं, बल्कि पूरा बुंदेलखंड इस विश्वविद्यालय से लाभान्वित हो रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि पहले किसान पारंपरिक खेती तक सीमित थे, लेकिन विश्वविद्यालय ने उन्हें आधुनिक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ा है। साथ ही कुलपति प्रो. अशोक कुमार सिंह से आग्रह किया कि किसानों के लिए विश्वविद्यालय के दरवाजे हमेशा खुले रहें। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। किसान संवाद सत्र में रक्सा क्षेत्र से आए किसान अरविंद कुमार झा ने बताया कि फसल सरकारी खरीद केंद्र पर ले जाने पर दो-दो दिन तक रुकना पड़ता है, न तो समय पर तौल होती है और न ही सुनवाई। कई किसानों के पास ट्रैक्टर नहीं हैं, जिससे किराया अलग से देना पड़ता है। मिट्टी परीक्षण की मांग बंगरा ब्लॉक से आए किसान रुद्र प्रताप सिंह गौर ने खेतों की मिट्टी की जांच का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसान अब भी यह नहीं जानते कि उनकी मिट्टी किस प्रकार की है, इसलिए विश्वविद्यालय के माध्यम से नियमित मिट्टी परीक्षण कराया जाए। कार्यक्रम में गौसेवा सहयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुष्प सज्जा प्रतियोगिता आयोजित:रंग-बिरंगे फूलों से महका स्कूल परिसर, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा
    Next Article
    चोरी हुआ पिकअप नहीं मिला, पति-पत्नी टंकी पर चढ़े, VIDEO:कुशीनगर में सड़क जाम कर 10 घंटे हंगामा, बेटी बोली-पुलिस ने चोर का CCTV फुटेज गायब किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment