Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोरी की बाइकें नेपाल सीमा पर बेचने वाले गिरफ्तार:संतकबीर नगर पुलिस ने दो दोस्तों को पकड़ा, 6 वारदातों का खुलासा

    1 hour ago

    1

    0

    संतकबीरनगर पुलिस ने सोमवार को चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ चोरी की छह घटनाओं का खुलासा हुआ है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने की। गिरफ्तार किए गए आरोपी आपस में दोस्त हैं और चुराई हुई बाइक नेपाल सीमा पर बेचते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान किशन कुमार पुत्र बाबूलाल और मनीष सिंह पुत्र शर्मानन्द उर्फ शर्मा सिंह के रूप में हुई है। दोनों खलीलाबाद थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें गोला बाजार से चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर सरौली रेलवे लाइन के किनारे से चोरी की तीन और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार कुल पांच मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी चोरी की बाइकों को नेपाल सीमा पर ले जाकर बेचते थे। चोरों ने बताया- कैसे करते थे वारदात पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वे बाजारों में घूमकर सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। चोरी करने के बाद वे सिद्धार्थनगर-नेपाल बॉर्डर पर ले जाकर अनजान व्यक्तियों को अच्छे खासे पैसों में बेच देते थे, जिससे वे अपना जीवनयापन करते थे। पुलिस ने जिन छह घटनाओं का खुलासा किया है, उनमें 19 फरवरी 2026 को कृष्णा पैलेस, खलीलाबाद से श्याम नारायण पाण्डेय की प्लैटिना बाइक की चोरी शामिल है। दूसरी घटना 16 दिसंबर 2025 को पटेल हॉस्पिटल भुजैनी के पास से मोहम्मद जुबेर की स्प्लेंडर बाइक की चोरी थी। तीसरी घटना 2 मई 2026 को बरदहिया बाजार से गयास अहमद की होंडा शाइन बाइक की चोरी से संबंधित है। चौथी घटना 29 अप्रैल 2026 को बंजरिया पश्चिमी से एक एचएफ डीलक्स बाइक की चोरी की थी। पांचवीं घटना 31 जनवरी 2026 को सिद्धार्थ हॉस्पिटल, खलीलाबाद से एक एक्टिवा स्कूटी की चोरी थी, जबकि छठी घटना 29 मार्च 2026 को कड़सहरा मार्ग से एक स्प्लेंडर प्लस बाइक की चोरी से जुड़ी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई:ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक
    Next Article
    बस्ती बाईपास पर स्कार्पियो ने युवक को कुचला:मौके पर तोड़ा दम, बेकाबू होकर पटरी पर चढ़ी गाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment