Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोरी करने वाले गिरोह के 3 मेंबर मुठभेड़ में अरेस्ट:एक के पैर में लगी गोली, दुकान से 15 लाख के सोने-चांदी के सिक्के पार किए थे

    8 hours ago

    1

    0

    नयागंज में दो दुकानों से 27 लाख की नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों की गुरुवार देर रात कलक्टरगंज पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, 70 हजार रुपए, चापड़, कटर समेत चोरी के उपकरण बरामद किए। एक मार्च को सेंधमारी कर की थी 25 लाख की चोरी लालबंगला के शिवकटरा निवासी सज्जन गुप्ता की नयागंज में किराना और मेवे की दुकान में चोरों ने एक मार्च की देर रात पीछे पड़े खाली प्लाट से दीवार में सेंधमारी कर लगभग 25 लाख रुपए पार कर दिए। वहीं तीन दुकान छोड़कर नवाबगंज निवासी दिनेश प्रसाद की दुकान से भी लगभग दो लाख रुपए समेत सामान ले गए थे। कलक्टरगंज पुलिस ने सज्जन गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा लिखकर जांच शुरू की। हालांकि कुछ दिन बाद सज्जन गुप्ता, व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा के साथ पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मिले। सज्जन ने बताया कि नकदी के साथ उनकी दुकान में रखे सोने-चांदी के लगभग 15 लाख के सिक्के भी चोरी हुए हैं। मामले में कलक्टरगंज थाना पुलिस ने नयागंज व आसपास की बाजार में लगे लगभग 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में चोरी करने के इरादे से चार-पांच चोर सीपीसी माल गोदाम के पास खड़े हैं। इस पर उनकी टीम ने घेराबंदी की तो सभी भागने लगे। उनमें से एक ने भागने के दौरान पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने फायर किया तो उसके पैर में गोली लगी और गिर पड़ा। उसे और दो अन्य साथियों को पुलिस टीम ने दबोच लिया, जिसके पैर में गोली लगी। उसने अपना नाम अनवरगंज निवासी अशद, फीलखाना निवासी सूरज बताया और शुक्लागंज निवासी पुष्पा बताया, जबकि उनके दो साथी फरार है। उनकी तलाश में टीम दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार कार ने मासूम को मारी टक्कर:इकौना में गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर
    Next Article
    लखनऊ में पत्नी की अश्लील फोटो वायरल की:दहेज के नाम पर मांगे 10 लाख रुपए; मैट्रिमोनियल ऐप के जरिये हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment