Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोर ने पुलिस से बचने को निगला चांदी का ब्रेसलेट:एक्सरे में खुली पोल, बरेली पुलिस ने यक्ष एप की मदद से शातिर सिकंदर को दबोचा

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस और एक शातिर चोर के बीच अजीबोगरीब 'चूहे-बिल्ली' का खेल देखने को मिला। थाना बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने पकड़े जाने के डर से चोरी किया हुआ 50 ग्राम चांदी का ब्रेसलेट ही निगल लिया। पुलिस ने तकनीक और सूझबूझ का परिचय देते हुए न केवल चोर को सलाखों के पीछे भेजा, बल्कि उसके पेट से ब्रेसलेट भी बरामद कर लिया। यक्ष एप से हुई पहचान, गिरफ्तारी के वक्त निगला माल घटना का खुलासा तब हुआ जब सम्राट अशोक नगर के निवासी अशोक कुमार सिंह ने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। चोर छत के रास्ते घुसकर बुलेट मोटरसाइकिल, मोबाइल और चांदी का ब्रेसलेट ले उड़े थे। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो अपराधी का चेहरा सामने आया। पुलिस के यक्ष एप पर चेहरा सर्च करने पर उसकी पहचान हजियापुर निवासी शातिर अपराधी सिकंदर उर्फ छोटा के रूप में हुई। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो खुद को घिरा देख सिकंदर ने हाथ में पहना चोरी का चांदी का ब्रेसलेट मुंह में डालकर निगल लिया। एक्सरे रिपोर्ट ने पुख्ता किया पुलिस का शक गिरफ्तारी के बाद सिकंदर ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को उसके ब्रेसलेट निगलने का अंदेशा था। पुलिस ने तुरंत उसे जिला अस्पताल भेजा और पेट का एक्सरे (X-ray) कराया। रिपोर्ट में साफ दिखाई दिया कि ब्रेसलेट पेट के अंदर मौजूद है। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर चिकित्सीय विधि और शौच के माध्यम से पुलिस ने वह ब्रेसलेट बरामद कर लिया। जमानत पर आते ही की वारदात, 18 मुकदमों का इतिहास सीओ सिटी थर्ड पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि अभियुक्त सिकंदर एक आदतन अपराधी है। वह बीते 19 मार्च को ही जेल गया था और 29 मार्च को जमानत पर बाहर आया। बाहर आने के अगले ही दिन यानी 30 मार्च को उसने बुलेट चोरी की इस घटना को अंजाम दे दिया। सिकंदर के साथ उसका साथी मुकेश भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी मुलाकात सिकंदर से जेल में हुई थी। भारी मात्रा में बरामदगी पुलिस टीम ने अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। पुलिस ने चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल, एक स्प्लेंडर बाइक, 35 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 3.5 लाख रुपये है, पेट से बरामद 50 ग्राम चांदी का ब्रेसलेट बरामद किया है। सिकंदर के खिलाफ दर्ज है 18 मुकदमें सिकंदर के खिलाफ बरेली के अलग-अलग थानों में 18 और मुकेश के खिलाफ 4 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पाण्डेय, उपनिरीक्षक विनय बहादुर, अमित कुमार और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सोना लूटने वाली 4 महीने की गर्भवती; पत्नी ने कराई BSF जवान की हत्या; मंत्री को 'माननीय' लिखिए
    Next Article
    सरोजनीनगर सीट पर राजेश्वर सिंह या स्वाति सिंह की दावेदारी:कांग्रेस से रूद्र सिंह, सपा से अभिषेक, दुर्गेश, सुशील या राम प्रकाश मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment