Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के PWD एक्सईएन विनोद त्रिपाठी हटाए गए:शासन ने लखनऊ मुख्यालय किया अटैच, शिकायतकर्ता से गाली-गलौज कर धमकाया था

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा में लोक निर्माण विभाग (PWD) खंड-2 के अधिशासी अभियंता (XEN) विनोद त्रिपाठी को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पीडब्ल्यूडी मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता राहुल गोस्वामी को धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले उनके एक वायरल वीडियो के बाद हुई है। दैनिक भास्कर में 27 फरवरी को प्रकाशित खबर के अनुसार, 26 फरवरी को एक्सईएन विनोद त्रिपाठी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह शिकायतकर्ता राहुल गोस्वामी को लाठी से मारने की धमकी देते और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे थे। शिकायतकर्ता राहुल गोस्वामी ने 26 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खेत के पास की सड़क को 2 मीटर के बजाय 4 मीटर तक बढ़ा दिया गया है, जबकि अन्य स्थानों पर केवल दो मीटर ही बढ़ाया गया था। इसी शिकायत की जांच के लिए विनोद त्रिपाठी मौके पर गए थे। वीडियो सामने आने के बाद, शासन ने गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को मामले की जांच के आदेश दिए थे। डीएम ने एसडीएम कर्नलगंज नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर जांच कराई और रिपोर्ट शासन को भेजी। इसी रिपोर्ट के आधार पर विनोद त्रिपाठी को गोंडा से हटाकर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उन्हें अभी किसी खंड में तैनात नहीं किया गया है। गोंडा से हटाए जाने के बाद विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा, "हम लोग सरकार के कर्मचारी हैं। सरकार हम लोगों का ट्रांसफर करती रहती है, इसमें हमको कोई दिक्कत नहीं है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:इटावा में खेत में गिरा हेलीकॉप्टर ड्रोन; गांव वाले देखकर घबराए, निजी कंपनी का टेस्टिंग ड्रोन
    Next Article
    आजमगढ़ में अपहरण कर रेप के आरोपी को सजा:चार गवाहों ने दी गवाही, 2015 में हुई थी घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment