Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चार वर्षीय स्नातक रिसर्च के बाद सीधे पीएचडी में प्रवेश:प्रवेश कार्यक्रम में किए जा रहे कई अहम बदलाव, अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए अब 25% सीटें

    12 hours ago

    2

    0

    BHU में सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रवेश कार्यक्रम में कई बदलाव हो रहे हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश में इस वर्ष बड़ा निर्णय बीए-बीएड डुएल कोर्स से जुड़ा है। शिक्षा संकाय के तहत आर्य महिला PG कॉलेज और वसंत महिला महाविद्यालय में इस पाठ्यक्रम में बीए-बीएड डुएल कोर्स के लिए प्रवेश लिए जाएंगे। चार साल के इस पाठ्यक्रम के पहले सत्र में दोनों कॉलेजों में 50-50 सीटों पर प्रवेश होंगे। फीस 25 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर और 50 हजार रुपये सलाना रखी गई है। इसी तरह यहां नए पाठ्यक्रम, सीट और आरक्षण संबंधी कई निर्णय लागू हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय छात्रों की सीटें बढ़ाकर 25% करना भी अहम निर्णय है। बीते वर्षों में अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 15% सीटें आवंटित होती थीं। पहले की तरह ही इनमें पांच फीसदी सीटें एनआरआई और पांच फीसदी खाड़ी और दक्षिण एशियाई देशों में काम करने वाले भारतीयों के लिए रिजर्व होंगी। आरक्षित सीटों के न भरने की स्थिति में इन्हें खाली छोड़ने के बजाए इसी श्रेणी के दूसरे अभ्यर्थियों से भरी जाएंगी। इस निर्णय के बाद बीएचयू में यूजी स्तर के 100 से ज्यादा पाठ्यक्रम और विषय संयोजनों में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए लगभग एक हजार सीटें बढ़ जाएंगी। 10% छात्रों को मेरिट के आधार पर रिसर्च का विकल्प यहां स्नातक पाठ्यक्रमों में इस वर्ष से स्नातक और स्नातक रिसर्च के विकल्प भी शामिल किए जा रहे हैं। प्रवेश लेने वाले 10 फीसदी विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर स्नातक रिसर्च का विकल्प दिया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में छात्र को अंतिम सेमेस्टर में 12 क्रेडिट का लघु शोध प्रबंध पूरा करना होगा। इसके बाद छात्र को सीधे पीएचडी में प्रवेश मिल सकेगा। सात कोर्सों में पुराना करिकुलम ही चलेगा एनईपी-2020 के अंतर्गत सात कोर्स अब तक नहीं आ सके है। इस वर्ष भी पुराना करिकुलम ही यहां चलेगा। ये पाठ्यक्रम प्रत्यायन परिषद चला रही है। इनमें बीएससी कृषि, बीएएलएलबी, बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी, बीएससी मेडिकल रेडियोलॉजी ऐंड इमेजिंग, बीटेक फूड टेक्नोलॉजी, बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी और बीवोक शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आमलेट विवाद में फायरिंग के दोषी को 10 साल कैद:सात साल पुराने मामले में एडीजे कोर्ट का फैसला, 25 हजार रुपए का जुर्माना
    Next Article
    कानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश, 26°C पारा:लोगों को गर्मी से मिली राहत, बीती रात सीजन की सबसे गर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment